लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा के साथ 'हाई रेटेड गबरू' बनकर लौट रहे हैं वरुण धवन, इस बार धमाकेदार होगी दोनों की जोड़ी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 27, 2018 15:40 IST

फिल्म 'नवाबजादे' अगस्त में रिलीज़ होगी। फिल्म को रेमो डिसूजा प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Open in App

मुंबई, 27 जून: बॉलीवुड में पुराने फेमस गानो का रीमेक बनाने का चलन काफी पहले से ही चलता आ रहा है। इसी बीच ऐसा भी हुआ है की कुछ साल पहले ही आए हिट गानों को रिक्रिएट करके फिल्मों में ले आने का चलन भी इन दिनों कुछ ज़्यादा ही है। हाल ही में गुरु रंधावा के पॉपुलर गाने 'सूट सूट' और 'बन जा तू मेरी रानी' को रिक्रिएट करके फिल्मों में लाया गया था। अब उन्हीं के एक और गाने 'हाई रेटेड गबरू' को भी रिक्रिएट करके अपकमिंग मूवी 'नवाबजादे' में लाया गया है। 

मजेदार बात तो यह है कि एक बार फिर वरुण धवन और श्रद्धा कपूर इस गाने पर साथ में थिरकते हुए नज़र आएंगे। इससे पहले भी दोनों रेमो डिसूजा की फिल्म ‘एबीसीडी 2' में साथ नज़र आ चुके हैं। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। अब एक बार फिर दोनों गुरु रंधावा के इस गाने में साथ में थिरकते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए पॉपुलर कोरियोग्राफर जयेश प्रधान बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। बता दें कि वरुण धवन और श्रद्धा कपूर सिर्फ फिल्म के इस गाने में नज़र आएंगे। जबकि फिल्म की स्टारकास्ट बिलकुल अलग है। 

बता दे कि 'नवाबजादे' एक डांस बेस्ड फिल्म है। फिल्म में ज़ी टीवी के पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले धर्मेश, पुनीत पाठक, और राघव जुयाल मुख्य भूमिका में में नजर आएंगे। 

फिल्म के 'हाई रेटेड गबरू' गाने का मोशन पोस्टर इंस्टग्राम पर शेयर करते हुए वरुण ने लिखा है 'बूम' हाई रेटेड गबरू’ मेरे और श्रद्धा कपूर के साथ ‘नवाबजादे’ में दो दिनों में लौट रहा है। मेरे ब्वॉयज पुनीत पाठक, धर्मेश, राघव जुयाल अपनी नई फिल्म के साथ जल्द लौट रहे हैं। 

फिल्म 'नवाबजादे' अगस्त में रिलीज़ होगी। फिल्म को रेमो डिसूजा प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की कहानी भी रेमो ने खुद ही लिखी है।  

टॅग्स :वरुण धवनश्रद्धा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्कीदाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही का नाम, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब

बॉलीवुड चुस्कीVarun Dhawan Movie: फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जून 2026 में रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?