लाइव न्यूज़ :

National Film Awards: मां संग दादा साहब फाल्के लेने पहुंचे अक्षय खन्ना, कहा-काश पापा खुद लेते यह अवॉर्ड

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 4, 2018 03:37 IST

3 मई की शाम को दिल्ली के विज्ञान भवन स्थित नेशनल फिल्म पुरस्कार समारोह में दादा साहब अवॉर्ड को लेने विनोद खन्ना का पूरा परिवार पहुंचा।

Open in App

नई दिल्ली, 4 मई: विनोद खन्ना को 65वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने की घोषणा हुई थी। 3 मई की शाम को दिल्ली के विज्ञान भवन स्थित नेशनल फिल्म पुरस्कार समारोह में दादा साहब अवॉर्ड को लेने विनोद खन्ना का पूरा परिवार पहुंचा। 

पुण्यतिथि: दो साल के लिए पिता ने फिल्में करने की विनोद खन्ना को दी थी इजाजत, पढ़ें अभिनेता से नेता का सफर

इस सम्मान को लेने के लिए उनके बेटे अक्षय खन्ना और दूसरी पत्नी कविता पहुंची थीं। दादा साहेब पुरस्कार के लिए दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना का नाम पुकारे जाने के दौरान उनके अभिनेता पुत्र अक्षय खन्ना और पत्नी कविता भी बेहद भावुक हो गए। उन्होंने पिता को याद करते हुए कहा कि  ये उनके लिए बेहद गर्व और भावुकता के पल हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि एक बेटे के तौर पर मेरे लिए पापा की तरफ से इस अवॉर्ड को स्वीकार करना बेहद सम्मान और गर्व की बात है।

जबकि विनोद खन्ना की पत्नी कविता ने कहा कि ये हमारे परिवार के लिए बहुत ही खुशी का मौका है, उनके सभी फैन और जो लोग उन्हें प्यार करते हैं, सभी इसे लेकर बहुत खुश हैं। आज उनकी कमी बहुत महसूस हो रही है इस सम्मान के हकदार वो खुद लेने के थे।

दिल्ली के विज्ञान भवन स्थित नेशनल फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति ने 11 चुनिंदा हस्तियों को ही सम्मानित किया है। जबकि उनसे पूर्व सूचना प्रचारण मंत्री स्मृति ईरानी और राज्य मंत्री हर्षवर्धन राठौर ने 50 से ज्यादा हस्तियों को सम्मानित किया। 

टॅग्स :नेशनल फ़िल्म अवार्ड्सविनोद खन्नाअक्षय खन्ना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar The Revenge: धुरंधर-2 में रणवीर सिंह का लुक जारी?, पोस्टर में अलग दिखे, 19 मार्च को रिलीज?

बॉलीवुड चुस्कीकौन हैं फ्लिपरची? 'धुरंधर' के Fa9la सिंगर ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, उन्होंने अरबिया बिलबोर्ड चार्ट में किया टॉप

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

ज़रा हटकेलाइव डिबेट में 'धुरंधर' पर भड़के अर्नब गोस्वामी, मेकर्स पर लोगों को गुमराह करने का लगाया आरोप, बोले- नहीं देखना चाहते अक्षय खन्ना का डांस | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?