लाइव न्यूज़ :

'राम सेतु' देख गदगद हुए एमपी के मंत्री नरोत्तम मिश्रा, कहा- रामायण को काल्पनिक बताने वालों का भ्रम दूर होगा, अक्षय ने दी प्रतिक्रिया

By अनिल शर्मा | Updated: October 26, 2022 15:29 IST

मध्य प्रदेश के मंत्री ने कहा कि राम सेतु मानव के द्वारा निर्मित पुल है। ये मानव शक्ति के आधार पर निर्मित पुल है, यह वैज्ञानिक और तार्किक आधार पर सिद्ध हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देनरोत्तम मिश्रा ने कहा, राम सेतु फिल्म अद्भुत और अकल्पनीय है। वीडियो पोस्ट में नरोत्तम मिश्रा ने कहा राम सेतु को काल्पनिक बताने वालों का मिथक खंड खंड होगा। अक्षय कुमार ने फिल्म की प्रशंसा करने पर मिश्रा का आभार जताया है।

भोपालः मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अभिनेता अक्षय कुमार की 'राम सेतु' फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा है कि इसे देखकर रामायण को काल्पनिक बताने वालों का भ्रम दूर होगा। उन्होंने कहा, " इस फिल्म में मिथकों से परे, वैज्ञानिक व तार्किक आधार पर राम सेतु का निर्माण दिखाया गया है।" वहीं अक्षय कुमार ने फिल्म की प्रशंसा करने पर मिश्रा का आभार जताया है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा, राम सेतु फिल्म अद्भुत और अकल्पनीय है। आज इस फिल्म को देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मिथकों से परे, वैज्ञानिक और तार्किक आधार पर रामसेतु के ऐतिहासिक निर्माण को प्रतिस्थापित करने वाले इस प्रयास के लिए अभिनेता अक्षय कुमार जी और फिल्म की पूरी टीम का अभिनंदन।

वीडियो पोस्ट में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से मिथकों को इसमे तोड़ा गया है, जिस तरह से दुष्प्रचार को तोड़ा गया है, उन लोगों के मिथ को तोड़ा है जिन्होंने राम सेतु को काल्पनिक बता दिया था। जिन्होंने राम और रामायण को काल्पनिक बता दिया था। अगर वे इस फिल्म को देखेंगे तो जो उनके मिथक हैं, खंड खंड होंगे। 

मध्य प्रदेश के मंत्री ने कहा कि राम सेतु मानव के द्वारा निर्मित पुल है। ये मानव शक्ति के आधार पर निर्मित पुल है, यह वैज्ञानिक और तार्किक आधार पर सिद्ध हो चुका है। मिश्रा ने लोगों से इस फिल्म को देखने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को देखने के बाद लोगों को अलौकिकता का दर्शन होगा।

टॅग्स :Narottam Mishraहिन्दी सिनेमा समाचारbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!