लाइव न्यूज़ :

कौन बनेगा करोड़पति में सुनाई दी नाना पाटेकर की आवाज, कंटेस्टेंट की कला पर ताली बजाते नजर आये अमिताभ

By वैशाली कुमारी | Updated: October 26, 2021 21:31 IST

अमिताभ बच्चन के पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति का फैंस में काफी क्रेज रहता है, हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति का शानदार प्रोमो सोनी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देशो का प्रोमो रिलीज होने के बाद इसे जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहा हैआदित्य ने अपने मिमिक्री कि शुरुआत नाना पाटेकर से कि

अमिताभ बच्चन के पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति का फैंस में काफी क्रेज रहता है, हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति का शानदार प्रोमो सोनी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया। इस प्रोमो में आदित्य नाम के कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं। आदित्य बताते हैं कि उन्हें फिल्में देखने का काफी शौक हैं, आदित्य इस दौरान कुछ ऐसा करते हैं  जिसके बाद अमिताभ भी तालियां बजाने लगते हैं।

शो का प्रोमो रिलीज होने के बाद इसे जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है। हर बार की तरह करोड़पति में कुछ नयापन लाने की तैयारी है और इसे लेकर एक सस्पेंस रखा गया है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि, अमिताभ आदित्य नाम के एक कंटेस्टंट से पूछते हैं कि फिल्में देखने को टाइम आपको मिल जाता है?  इस पर आदित्य कहते हैं कि उन्हें फिल्म देखने को काफी शौक रहा है, उन्होंने एक फिल्म 10-10 बार देखी है।

आदित्य बताते हैं की उनको कई फिल्मों के डायलॉग याद हैं और वो कई स्टार्स की बढ़िया मिमिक्री भी कर सकते हैं। मिमिक्री की बात सुनकर अमिताभ भी खुद को नहीं रोक सके और उनसे मिमिक्री करने को कहा।आदित्य ने अपने मिमिक्री कि शुरुआत नाना पाटेकर से कि। प्रोमो में आदित्य ने नाना पाटेकर की शानदार मिमिक्री की है,आदित्य का ये अंदाज अमिताभ को भी हैरान कर देता है और वे आदित्य के लिए ताली बजाने से नहीं रुक सके। 

इस शानदार प्रोमो के साथ कैप्शन में लिखा है "KBC13 के मंच पर गूंजी नाना पाटेकर की आवाज़, जब हॉटसीट पर आए हमारे प्रतियोगी आदित्य ने दिखाया अपना मिमिक्री आर्टिस्ट वाला अंदाज़!" शो का प्रोमो देखकर कहा जा सकता है कि ये एपिसोड काफी मजेदार होगा। वाकई ये प्रोमो शानदार था जिसे देखकर फैंस जल्द से जल्द इसके प्रसारण का इंतजार कर रहे हैं।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीKBCअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?