लाइव न्यूज़ :

सनी देयोल से लेकर अक्षय खन्ना तक इन स्टार्स के चुनाव लड़ने की फैल चुकी है अफवाह, देखें पूरी लिस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 23, 2019 10:34 IST

अक्षय ने सफाई देते हुए चुनाव लड़ने की अकटलों को अफवाह बता दिया है। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब किसी बॉलीवुड स्टार के चुनाव लड़ने की अफवाह उड़ी हो, उससे पहले भी कई स्टार्स का नाम इस लिस्ट में शामिल हो चुका है।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार  के सोमवार (22 अप्रैल) को राजनीति में शामिल होने को लेकर एक अफवाह सामने आई। अक्षय के एक ट्वीट के बाद उनके राजनीति में शामिल होने के कयासों का दौर शुरू हुआ था। इस ट्वीट में अक्षय ने कहा था कि वह नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इससे पहले कभी भी ऐसा नहीं किया। हालांकि अब अक्षय ने सफाई देते हुए चुनाव लड़ने की अकटलों को अफवाह बता दिया है। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब किसी बॉलीवुड स्टार के चुनाव लड़ने की अफवाह उड़ी हो, उससे पहले भी कई स्टार्स का नाम इस लिस्ट में शामिल हो चुका है। आज हम आपको उन्हीं स्टार्स से रुबरु करवाते हैं। 

माधुरी दीक्षित

हाल ही में बॉलीवुड की एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के चुनाव में लड़ने की अफवाह फैली थी। इन खबरों को हवा उस वक्त मिली जब माधुरी ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी। हांलाकि बाद में माधुरी ने चुनाव लड़ने की खबरों को मात्र अफवाह बताया। 

संजय दत्त

 संजय दत्त के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से लड़ेंगे की खबरें खूब उड़ीं। कहा जा रहा था कि संजय दत्त इलाहाबाद से चुनाव लड़ेंगे। संजय दत्त ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि 'लोकसभा चुनावों में मेरे खड़े होने की खबरें झूठी हैं। मैं अपने देश के साथ खड़ा हूं और अपनी बहन प्रिया दत्त को सपोर्ट कर रहा हूं।'

अक्षय खन्ना

एक्टर अक्षय खन्ना के भी चुनाव लड़ने की खबरें खूब जोरों पर रही हैं। कहा जा रहा कि वह अपने पिता विनोद खन्ना की सीट गुरदासपुर से मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि इस पर एक्टर की ओर से कोई बयान नहीं आया।

सलमान खान

हाल ही में अफवाह सलमान खान लोकसभा चुनाव में खड़े होने की भी उड़ी। उनके इंदौर से मैदान में उतने की बात कही गई । लेकिन बाद सलमान खान ने ट्वीट कर लिखा 'मैं ना तो किसी राजनीतिक पार्टी की ओर से चुनाव लड़ूंगा और ना ही किसी भी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार का हिस्सा बनूंगा।

सनी देयोल

इसी लिस्ट में सनी देओल का नाम है। कहा जा रहा है कि सनी जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं लेकिन खबरें महज अफवाह ही निकली। अभी तक इस बारे में सनी देओल की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

टॅग्स :माधुरी दीक्षितसंजय दत्तअक्षय खन्नासनी देओलसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?