लाइव न्यूज़ :

RRR फिल्म के 'नाटू-नाटू' ने ऑस्कर में रचा इतिहास, इस कैटेगरी में हुई नॉमिनेट

By रुस्तम राणा | Updated: January 25, 2023 09:25 IST

'आरआरआर' फिल्म का गाना 'नाटू नाटू' ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट हुआ है। गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड के बाद, इस साल 'नाटू नाटू' के लिए यह तीसरा बड़ा टिकट नामांकन है।

Open in App

RRR Song Natu Natu Nominated For Oscar 2023: ब्लॉकबस्टर हिट 'आरआरआर' फिल्म का गाना 'नाटू नाटू' ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट हुआ है। गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड के बाद, इस साल 'नाटू नाटू' के लिए यह तीसरा बड़ा टिकट नामांकन है। इनमें से, एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' के बहुचर्चित ट्रैक को पहले ही दो प्रतिष्ठित पुरस्कार (गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड) मिल चुके हैं।

इस श्रेणी में फिल्म को ‘‘टेल इट लाइक अ वुमन’’ से ‘अपलॉज’, ‘टॉप गन: मेवरिक’ से ‘होल्ड माई हैंड’, ‘‘ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर’’ से ‘‘लिफ्ट मी अप’’ और ‘‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’’ से ‘‘दिस इज ए लाइफ’ के साथ नामांकित किया गया है। फिल्म की आधिकारिक वेबसाइट के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘‘हमने इतिहास रचा है। यह साझा करते हुए गर्व और खुशी हो रही है कि नाटू नाटू को 95वें एकेडमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए नामांकित किया गया है।’’ 

एम एम कीरावनी द्वारा रचित और काल भैरव व राहुल सिप्लिगुंज द्वारा लिखित ‘‘नाटू नाटू’’ के लिए यह तीसरी बड़ी अंतरराष्ट्रीय मान्यता है। कीरावनी ने इस महीने की शुरुआत में गाने के लिए गोल्डन ग्लोब के साथ-साथ क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड जीता था। फिल्म ने एक और क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड-सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी का खिताब जीता। 

डैनी बॉयल द्वारा निर्देशित 2008 की ब्रिटिश फिल्म ‘‘स्लमडॉग मिलियनेयर’’ का ‘‘जय हो’’, सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर और मूल गीत श्रेणियों में अकादमी पुरस्कार जीतने वाला पहला हिंदी गीत था। इसका संगीत ए आर रहमान ने तैयार किया था और गुलजार ने लिखा था। हॉलीवुड अभिनेता रिज अहमद और अभिनेत्री एलीसन विलियम्स ने यहां 95वें एकेडमी पुरस्कारों की 23 श्रेणियों के लिए नामांकन की घोषणा की। ऑस्कर के विजेताओं की घोषणा 12 मार्च को होगी। 

टॅग्स :ऑस्कर अवार्डएसएस राजामौली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?