लाइव न्यूज़ :

कंगना का जुबानी हमला, कहा-मेरे दुश्मन खुद ही खुद को कर रहे हैं बेपर्दा

By भाषा | Updated: July 3, 2019 15:07 IST

 कंगना रनौत का कहना है कि अपने दुश्मनों का पर्दाफाश करने के लिये वह कुछ करें इसके बजाय वे खुद ही अपनी कलई खोल रहे हैं।

Open in App

 कंगना रनौत का कहना है कि अपने दुश्मनों का पर्दाफाश करने के लिये वह कुछ करें इसके बजाय वे खुद ही अपनी कलई खोल रहे हैं। इतने साल में अभिनेत्री भाई-भतीजावाद से लेकर राजनीतिक समझ की कमी के मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से करण जौहर, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट समेत बॉलीवुड के कई दिग्गज लोगों के खिलाफ बोल चुकी हैं। अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ सार्वजनिक विवाद की कंगना की खबर ने भी सुर्खियां बटोरीं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह और भी लोगों को बेनकाब करेंगी, इस पर अभिनेत्री ने कहा कि इस संबंध में उनकी राय अलग है। कंगना ने मंगलवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि मैं किसी का पर्दाफाश करती हूं। कई बार तो लोग खुद को ही बेनकाब कर देते हैं। मैं इसे बहुत हल्के में लेती हूं, मैं आम समझ की बात करती हूं। जैसा मैंने अपने दुश्मनों के बारे में बताया, उन्हें मेरी क्या जरूरत है, बल्कि वे तो अपनी ही कलई खोलने के लिये कड़ी मशक्कत करते हैं।’’

वह अपनी अगली फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बोल रही थीं। प्रकाश कोवेलामुदी निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव भी हैं और फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होने वाली है। कंगना और ऋतिक ने एक दूसरे को 2016 में कानूनी नोटिस भेजा था। कंगना का दावा था कि वे दोनों संबंध में थे और ऋतिक ने उनसे शादी का वादा किया था। ऋतिक ने इस बात से इनकार किया और कहा कि उन दोनों ने सिर्फ साथ में काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बात के लिये कंगना को उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। कंगना ने यह भी कहा कि 2016-2017 के बीच का वो दौर उनके लिये बहुत मुश्किल भरा था, जब उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ी और उन्हें मानसिक रूप से अस्थिर कहा गया।

उन्होंने कहा, ‘‘जब कनिका ढिल्लों (लेखिका) ने मुझे इस भूमिका के बारे में बताया तो मुझे लगा यह मेरी ही कहानी है। अगर मेरे जीवन में वो दौर नहीं आया होता और मैं ये कहानी सुनती तो हो सकता है मैं किसी लड़की को मानसिक रूप से अस्थिर कहे जाने को मुद्दा नहीं मानती।’’ शुरू में फिल्म का नाम ‘मेंटल है क्या’ था, लेकिन इंडियन साइकियाट्रिक सोसाइटी (आईपीएस) के सदस्यों द्वारा इस नाम को लेकर आपत्ति जताये जाने के बाद फिल्म के निर्माता बालाजी टेलीफिल्म्स ने इसके नाम को बदलकर इसे ‘जजमेंटल है क्या’ कर दिया। भाषा सुरभि शाहिद शाहिद

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस