लाइव न्यूज़ :

संगीत निर्देशक अनु मलिक की मां बिल्किस मलिक का 86 साल की उम्र में निधन, स्ट्रोक आने के बाद अस्पताल में थीं भर्ती

By अनिल शर्मा | Updated: July 26, 2021 15:17 IST

अरमान मलिक ने दादी को सबसे अच्छा दोस्त बताया है। अरमान मलिक ने लिखा-  आज अपना सबसे अच्छा दोस्त खो दिया...मेरी दादीजान। मेरे जीवन का प्रकाश। मैं अभी भी इस नुकसान को संसाधित नहीं कर सकता। एक खालीपन जिसे मैं जानता हूं कोई नहीं भर सकता।

Open in App
ठळक मुद्दे अनु मलिक, अबू मलिक और डब्बू मलिकी की मां बिल्किस मलिक का रविवार को 86 साल की उम्र में निधन हो गयाकुछ दिन पहले ही उन्हें स्ट्रोक आया था जिसके बाद उन्हें मुंबई के आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती कराया गया थादादी के निधन से अरमान मलिक टूट गए हैं, उनको याद करते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा है

बॉलीवुड के मशहूर संगीत निर्देशक अनु मलिक, अबू मलिक और डब्बू मलिकी की मां बिल्किस मलिक का रविवार को 86 साल की उम्र में निधन हो गया। कुछ दिन पहले ही उन्हें स्ट्रोक आया था जिसके बाद उन्हें मुंबई के आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दादी के निधन के बाद डब्बू मलिक के बेट सिंगर अरमान मलिक ने इंस्टाग्राम पर दादी के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए काफी भावुक पोस्ट लिखा है। 

अरमान मलिक ने दादी को सबसे अच्छा दोस्त बताया है। अरमान मलिक ने लिखा-  आज अपना सबसे अच्छा दोस्त खो दिया...मेरी दादीजान। मेरे जीवन का प्रकाश। मैं अभी भी इस नुकसान को संसाधित नहीं कर सकता। एक खालीपन जिसे मैं जानता हूं कोई नहीं भर सकता।

अरमान मलिक ने दादी को याद करते हुए आगे लिखा- आप अब तक के सबसे प्यारे, सबसे कीमती इंसान थे। मैं बहुत आभारी हूं कि मैंने आपके साथ काफी समय गुजारा। आपके भरपूर प्यार के साथ आलिंग और किसेस मिला। अल्लाह मेरा फरिश्ता अब तुम्हारे साथ है। अरमान ने एक वीडियो साझ किया है जिसमें वे अस्पताल के बिस्तर पर लेटी दादी को किस करते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि अनु मलिक की मां के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग थी। अनु मलिक ने मदर्स डे के दिन मां के साथ एक तस्वीर साझ की थी और एक कविता शेयर की थी। अनु मलिक ने लिखा था- रहता है किस्मत में हमेशा सवेरा, कभी ना रात होती है, हर कदम खुद भी खुद बनता चला जाता है, मां की दुआएं जब साथ होती हैं।

टॅग्स :अनु मलिकबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!