लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केसः यश राज फिल्मस ने अनुबंध की प्रतियां पुलिस को सौंपी

By भाषा | Updated: June 20, 2020 19:30 IST

गत रविवार को राजपूत का शव उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में लटकता हुआ मिला था। पुलिस ने कहा था कि मौके से उन्हें कोई सुसाइट नोट नहीं मिला। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि 18 जून को पुलिस ने वाईआरएफ को एक पत्र भेजकर अनुबंध का ब्योरा मांगा था।

Open in App
ठळक मुद्देजांच अधिकारी को वाईआरएफ की ओर से अनुबंध की प्रति प्राप्त हुई है, जिस पर सुशांत राजपूत ने हस्ताक्षर किए थे।करीबी मित्र अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा शामिल हैं।उपायुक्त ने कहा, '' उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के आधार पर पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है।''

मुंबईः यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने शनिवार को भविष्य में आने वाली फिल्मों से संबंधित अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के हस्ताक्षर वाले अनुबंध की प्रतियां मुंबई पुलिस को सौंपी।

गत रविवार को राजपूत का शव उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में लटकता हुआ मिला था। पुलिस ने कहा था कि मौके से उन्हें कोई सुसाइट नोट नहीं मिला। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि 18 जून को पुलिस ने वाईआरएफ को एक पत्र भेजकर अनुबंध का ब्योरा मांगा था।

जोन-9 के पुलिस उपायुक्त अभिषेक त्रिमुखे ने कहा, '' इसके मुताबिक, जांच अधिकारी को वाईआरएफ की ओर से अनुबंध की प्रति प्राप्त हुई है, जिस पर सुशांत राजपूत ने हस्ताक्षर किए थे।'' उन्होंने बताया कि पुलिस ने अब तक 15 लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिसमें अभिनेता के परिवार के सदस्य, उनके कर्मचारी, करीबी मित्र अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा शामिल हैं।

उपायुक्त ने कहा, '' उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के आधार पर पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है।'' पुलिस ने कहा था कि चक्रवर्ती ने जांचकर्ताओं को बताया था कि अभिनेता ने वाईआरएफ के साथ अपना अनुबंध समाप्त कर लिया था और उसे भी इस बैनर के साथ काम करने से मना किया था।

सुशांत राजपूत ने यश राज फिल्मस के बैनर तले बनी फिल्म ''शुद्ध देसी रोमांस'' (2013) और ''डिटेक्टिव ब्योमेकेश बक्शी'' (2015) में अभिनय किया था। इस बैनर के साथ राजपूत की तीसरी फिल्म ''पानी'' आने की संभावना थी लेकिन वाईआरएफ ने कथित तौर पर इससे हाथ पीछे खींच लिए। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतमुंबईमुंबई पुलिसकरण जौहरसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?