लाइव न्यूज़ :

मुंबईः रणवीर सिंह ने 119 करोड़ रुपये में फ्लैट खरीदा, शाहरुख के बंगले ‘मन्नत’ और सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बीच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2022 20:28 IST

ओह फाइव ओह मीडिया वर्क्स एलएलपी कंपनी के निदेशक के रूप में रणवीर सिंह और उनके पिता जुगजीत भवनानी ने उस भवन में अपार्टमेंट खरीदा है जिसके पुनर्निर्माण का काम चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबिल्डर अभिनेता की पसंद के अनुसार चार मंजिलें बनाएगा। सात करोड़ रुपये से अधिक की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया।क्वाड्रुप्लेक्स सिंह और उनकी अभिनेत्री पत्नी दीपिका पादुकोण का मुख्य घर होगा।

मुंबईः अभिनेता रणवीर सिंह ने देश के सबसे बड़े आवासीय अपार्टमेंट सौदों में से एक में 119 करोड़ रुपये में बांद्रा के उपनगरीय इलाके में एक विशाल फ्लैट खरीदा है। रणवीर के इस नए घर से समुद्र का नजारा दिखता है। अभिनेता ने बैंडस्टैंड की एक इमारत ‘सागर रेशम’ की 16, 17, 18 और 19वीं मंजिल को खरीदा है जो शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ और सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बीच है।

ओह फाइव ओह मीडिया वर्क्स एलएलपी कंपनी के निदेशक के रूप में सिंह और उनके पिता जुगजीत भवनानी ने उस भवन में अपार्टमेंट खरीदा है जिसके पुनर्निर्माण का काम चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि सौदे में इस बात पर सहमति बनी है कि बिल्डर अभिनेता की पसंद के अनुसार चार मंजिलें बनाएगा। सिंह के प्रतिनिधियों को भेजे गए प्रश्नों का कोई जवाब नहीं मिला।

सूत्रों ने कहा कि लेनदेन के लिए सात करोड़ रुपये से अधिक की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया है, जिसमें 11,266 वर्ग फुट जगह की खरीद, एक विशेष 1,300 वर्ग फुट की छत और 19 पार्किंग स्थल शामिल हैं। प्रति वर्ग फुट की कीमत लगभग एक लाख रुपये है। ऐसी संभावना है कि यह क्वाड्रुप्लेक्स सिंह और उनकी अभिनेत्री पत्नी दीपिका पादुकोण का मुख्य घर होगा।

सूत्रों ने कहा कि वे करीब तीन साल से जुहू और बांद्रा इलाकों में एक स्वतंत्र बंगले की तलाश कर रहे थे, जहां बहुत सारी हस्तियां रहती हैं। पिछले साल इस जोड़े ने अलीबाग में 22 करोड़ रुपये में एक और घर खरीदा था। सूत्रों ने कहा कि फिलहाल ‘सागर रेशम’ के पास ऐसे बड़े नाम नहीं हैं जो स्टार जोड़ी के पड़ोसी होंगे।

संपर्क करने पर रियल इस्टेट कंसल्टेंसी फर्म जेएलएल इंडिया के वरिष्ठ निदेशक और आवासीय सेवाओं के प्रमुख (पश्चिम) रितेश मेहता ने कहा कि अभिनेता ने जितने रकम का भुगतान किया है वह बाजार के रुझान के अनुसार है। इस स्थान पर एक संपत्ति की कीमत 90,000 रुपये से 1.10 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट है।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणरणवीर सिंहसलमान खानशाहरुख खानमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच