लाइव न्यूज़ :

मर्डर का शक जताने वाले सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पुलिस से कहा- मेरे बेटे ने उदासी की वजह से आत्महत्या की होगी

By अमित कुमार | Updated: September 3, 2020 10:26 IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सच्चाई का पता लगाने की जिम्मेदारी अब सीबीआई के हाथों में है। सीबीआई काफी गंभीरता से इस मामले की देख-रेख कर रही है। इस बीच एक्टर के पिता ने पुलिस को अपना बयान दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले सुशांत के पिता ने एक इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती पर उनके बेटे की हत्या का आरोप लगाया था।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केके सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि सुशांत की मौत आत्महत्या ही हो सकती है।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में एक बार फिर एक्टर के पिता केके सिंह ने अपनी बात रखी है। मुंबई पुलिस को दिए बयान में केके सिंह ने कहा कि उनके बेटे ने उदासी के कारण सुासइड किया होगा। इससे पहले केके सिंह ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को हत्यारन बताते हुए उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी। लेकिन अब वह ऐसा कुछ नहीं कह रहे। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केके सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि सुशांत की मौत आत्महत्या ही हो सकती है। उन्होंने अपने बयान में कहा- 'मैं नहीं जानता कि मेरे बेटे ने सुसाइड क्यों किया। उसने कभी किसी तरह के तनाव या डिप्रेशन के बारे में बात नहीं की। मुझे सुशांत की मौत को लेकर किसी से शिकायत नहीं है, न ही संदेह है। मुझे लगता है कि सुशांत ने उदासी के कारण आत्महत्या की।'

सुशांत से व्हाट्सऐप पर बात करते थे पिता केके सिंह 

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए केके सिंह ने कहा कि बीते साल 13 मई को मैं उससे मिला था, जब वो मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने पटना आया था। वो 16 मई को वापस मुंबई चला गया। मैं सुशांत से व्हाट्सऐप पर बात करता रहता था। मैं उसे ज्यादा फोन नहीं करता था क्योंकि वो हमेशा बिजी रहता था। सुशांत के पिता के इस बयान के बाद सीबीआई केस को हत्या के बजाय आत्महत्या के एंगल से जांच कर सकती है। 

रिया पर लगाया था हत्या करने का आरोप

इससे पहले सुशांत के पिता ने एक इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती पर उनके बेटे की हत्या का आरोप लगाया था। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सुशांत के पिता ने कहा था, 'रिया चक्रवर्ती मेरे बेटे सुशांत को लंबे समय से जहर पिलाया करती थी, वो इसकी हत्यारी है। जांच एजेंसियों को चाहिए कि वो रिया को और उसके सहयोगियों को तुरंत गिरफ्तार करें और उसे सजा दिलाएं।'  

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच