आलोक नाथ पर लगे #MeToo केस को बंद कर सकती है पुलिस, जानिए क्यों?

By मेघना वर्मा | Updated: August 11, 2019 10:03 IST2019-08-11T10:03:14+5:302019-08-11T10:03:14+5:30

विक्टिम ने 20 साल पहले की घटना को बताया था। जिसके लिए उसने पूरा फेसबुक पोस्ट लिखा था। टीवी सीरीयल तारा के सेट से यह बात बताई कई थी जिसमें आलोक नाथ लीड किरदार निभाया करते थे।

Mumbai Police likely to close Alok Nath's case of #MeToo | आलोक नाथ पर लगे #MeToo केस को बंद कर सकती है पुलिस, जानिए क्यों?

आलोक नाथ पर लगे #MeToo केस को बंद कर सकती है पुलिस, जानिए क्यों?

Highlightsआलोक नाथ पर साल 2018 में मी टू का आरोप लगा था।इन दिनों आलोक नाथ यूएस में सेटल हैं।

बॉलीवुड के संस्कारी बापू कहे जाने वाले आलोक नाथ उस समय मीडिया की नजरों में आ गए थे जब उनपर #MeToo का आरोप लगा था। साल 2018 में आलोक नाथ पर मी टू का केस दर्ज किया गया था। मगर अब खबर है कि पुलिस ये केस बंद कर सकती है। 

मिड डे की रिपोर्ट की मानें तो एक्टर पर लगा मी टू के आरोप को मुंबई पुलिस जल्द ही क्लोज कर सकती हैं। इसका कारण ये है कि आलोक नाथ के खिलाफ अभी तक कोई सबूत नहीं मिल पाया है। वहीं रिपोर्ट ने ऑफिशियली यह खबर पुलिस ऑफिसर के हवाले से चलाई है। 

पुलिस ने बताया है कि उन्होंने विक्टिम का बयान लिख लिया है। वहीं दो विटनेस को लगातार पुलिस स्टेशन बुलाया भी गया था। मगर अभी तक उनका इस केस पर कोई बयान दर्ज नहीं किया है। ओशिवाला पुलिस स्टेशन में चल रहे इस केस में अभी तो कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। 

बता दें विक्टिम ने 20 साल पहले की घटना को बताया था। जिसके लिए उसने पूरा फेसबुक पोस्ट लिखा था। टीवी सीरीयल तारा के सेट से यह बात बताई कई थी जिसमें आलोक नाथ लीड किरदार निभाया करते थे। वहीं आलोक नाथ ने वापिस केस दर्ज किया था। जिसमें उन्होंने मानहानी का केस लगाया था। 

वहीं सेशन कोर्ट से उन्हें राहत मिल गई थी। मगर विक्टिम लगातार अपनी लड़ाई जारी रख रही थी। उनके वकील ध्रुती कपाड़िया ने कहा था, 'पुलिस को अपना काम करने दीजिए हम इस केस को आगे ले जाएंगे।' आलोक नाथ इन दिनों यूएसए में सेटल्ड हैं। वहीं आलोक नाथ के अलावा नाना पाटेकर पर भी मी टू का आरोप लगा था। 

Web Title: Mumbai Police likely to close Alok Nath's case of #MeToo

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे