लाइव न्यूज़ :

संजय दत्त की 'जबरा फैन', 10 करोड़ के घर के साथ वसीयत कर गई संजू बाबा के नाम 

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 7, 2018 17:00 IST

मुंबई पुलिस के मुताबिक निशी त्रिपाठी संजय दत्त की बहुत बड़ी फैन थीं। उनका निधन लंबी बीमारी से 62 साल की उम्र में 15 जनवरी को हुआ।

Open in App

मुंबई, 7 मार्च;  बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने बैंक ऑफ बड़ौदा की वालकेश्वर को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने बताया है कि मालाबार हिल के रहने वाली निशी हरिश्चन्द्र त्रिपाठी ने उनके नाम अपना 10 करोड़ का घर और सारे पैसे कर दिए हैं। संजय दत्त ने पत्र लिखकर बैंक अकाउंट और बैंक लॉकर को निशी के रिश्तेदारों को वापस देने के लिए कहा है। 

संजय दत्त को भी नहीं था पता

संजय दत्त ने बताया कि उन्हें पता भी नहीं था कि निशी कौन है। जब संजय दत्त को 29 जनवरी को मुंबई पुलिस से फोन आया तब उन्हें पता चला कि निशी का निधन हो गया है। मरने के पहले उसने अपनी सारी प्रोपर्टी संजय दत्त के नाम कर दी थी।

62 साल की उम्र में हुआ निधन

पुलिस के मुताबिक निशी त्रिपाठी संजय दत्त की बहुत बड़ी फैन थीं। उनका निधन लंबी बीमारी से 62 साल की उम्र में 15 जनवरी को हुआ। निशी के परिजन भी इस बात से हैरान है कि उसने अपनी सारी पूंजी संजय दत्त के नाम कर गई है। वहीं, संजय दत्त ने पुलिस को भी साफ कह दिया है कि जो भी निशी ने उनके नाम किया है, वह सब उसके परिजनों को ही मिलना चाहिए। 

10 करोड़ के घर में रहती थी निशी त्रिपाठी

निशी त्रिपाठी  80 वर्षीय मां और बेटे अरुण, आशीष और बेटी मधु के साथ रहती थीं। ये पूरा परिवार 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत के 3 बीएचके फ्लैट में मुंबई मालाबार हिल में रहता है। 

टॅग्स :संजय दत्तबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल