लाइव न्यूज़ :

एक्स-बॉयफ्रेंड पर शादी का झांसा देकर रेप का एक्ट्रेस ने लगाया आरोप, केस हुआ दर्ज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 15, 2019 12:28 IST

26 साल की एक्ट्रेस ने पुलिस को बताया है कि साल 2017 में एक शूट के दौरान उसकी मुलाकात एक 34 साल के एक्टर-मॉडल से हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में एक्स-बॉयफ्रेंड पर एक्ट्रेस ने रेप का केस दर्ज करवाया है। एक्ट्रेस ने रेप के अलावा प्रताड़ित करने की भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

मुंबई में एक्स-बॉयफ्रेंड पर एक्ट्रेस ने रेप का केस दर्ज करवाया है। एक्ट्रेस ने रेप के अलावा प्रताड़ित करने की भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। एक्ट्रेस के नाम का खुलासा नहीं है।

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार 26 साल की एक्ट्रेस ने पुलिस को बताया है कि साल 2017 में एक शूट के दौरान उसकी मुलाकात एक 34 साल के एक्टर-मॉडल से हुई थी।

एक्ट्रेस ने बताया है कि एक्टर उस वक्त शादीशुदा था लेकिन उससे ये सच्चाई छुपाई। उसने एक्ट्रेस के साथ शारीरिक संबंध बनाए और शादी का झूठा वादा भी किया। वह पूरी तरह से अनजान थी कि एक्टर पहले से शादी कर चुका है।

एक्ट्रेस ने कहा कि एक्टर उसको धमकी देता था वह अपने मित्रों से दूर रहे और किसी भी और एक्टर के साथ काम ना करे। जब भी वह उसकी बात नहीं मानती तो वह उससे के साथ मरपीट आदि करता था। एक्ट्रेस का कहना है कि एक्टर नोएडा का है और वह मुंबई आता जाता रहता है।

इस मामले में मुंबई पुलिस ने आईपीसी  की धारा  376 (2) , 323, 504 and 506 के तहत केस दर्ज दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइमरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?