लाइव न्यूज़ :

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत, 2008 मामले में लगाए आरोप

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 6, 2018 22:30 IST

सूत्रों के मुताबिक इस शिकायत में नाना पाटेकर के साथ कोरियोग्राफर गणेश आचार्य का नाम भी शामिल है।

Open in App

मुंबई, 6 अक्टूबरः बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ ओशिवरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने साल 2008 में फिल्म के एक सेट पर नाना द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाया है। सूत्रों के मुताबिक इस शिकायत में नाना के साथ कोरियोग्राफर गणेश आचार्य का नाम भी शामिल है।

तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया है कि साल 2008 में आई फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के लिए उन्हें एक आइटम नंबर शूट करना था। शूटिंग के दिन नाना पाटेकर भी सेट पर मौजूद थे। तनुश्री का आरोप है कि शूट के बीच में नाना उनके नजदीक आए और उन्होंने उन्हें गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। विरोध करने पर नाना ने उनसे बदतमीजी भी की।

तनुश्री ने आरोप लगाया कि विरोध करना नाना को गंवारा नहीं हुआ। उन्होंने कुछ राजनीतिक गुंडों को बुला लिया जिसके बाद तनुश्री पर जानलेवा हमला हुआ। उन्होंने इस मामले में सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन से भी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

दूसरी तरफ नाना पाटेकर ने इस विवाद पर लंबी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि जो झूठ है वो झूठ ही रहेगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके तनुश्री के आरोपों का जवाब देंगे। नाना ने कहा कि उन्हें कोर्ट में घसीट सकता हूं। इसके अलावा मैं कर भी क्या सकता हूं? लेकिन मैं वापस आकर सारी बातें करूंगा। उम्मीद है कि लोग उससे पहले किसी नतीजे पर नहीं पहुंचेंगे।

टॅग्स :तनुश्री दत्तानाना पाटेकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'महादेव कह रहे हैं कि अगले 7 वर्षों तक वह प्रधानमंत्री बने रहेंगे, सारे षड़यंत्र फेल हो जाएंगे': पीएम मोदी के समर्थन में तनुश्री दत्ता ने किया पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीहाथ जोड़ कर नाना पाटेकर ने मांगी माफी

बॉलीवुड चुस्कीफैन को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद नाना पाटेकर ने दी सफाई; शख्स से मांगी माफी, कहा- "गलती हो गई..."

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?