लाइव न्यूज़ :

'मैं नहीं कहूंगा हम हिंदुस्तानी सभी साधू हैं', पोर्नोग्राफी मामले में बोले मुकेश खन्ना- आप ने अनपढ़ लोगों के हाथ में...

By अनिल शर्मा | Updated: July 26, 2021 13:42 IST

अभिनेता ने कहा कि गांव की बच्चे पढ़े-लिखे नहीं है। और आप उनके हाथ में मोबाइल थमा दिया, इंटरनेट दे दिया। और आप समझ रहे हैं कि देश तरक्की कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता ने कहा कि गांव की बच्चे पढ़े-लिखे नहीं है। और आप उनके हाथ में मोबाइल थमा दिया, इंटरनेट दे दियामुकेश खन्ना ने कहा बनाने को बहुत कुछ है लेकिन आपने उस जॉनर को पकड़ा है जो अंतरराष्ट्रीय हैआज एक अनपढ़, क्लीनर, ड्राइवर चार बटन दबाकर सीधे पोर्न देख रहा है

राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी मामले में क्राइम ब्रांच की टीम हर रोज नए खुलासे कर रही है। वहीं टीवी डिबेट से लेकर सोशल मीडिया तक पर इसको लेकर बहसें जारी हैं। इस बीच वेटरन ऐक्टर मुकेश खन्ना ने मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

एबीपी न्यूज से बातचीत में मुकेश खन्ना ने कई बातों की तरफ इशारा किया। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के समय ड्रग्स की बातें उठीं लेकिन ये कोई नया नहीं है बल्कि ये सालों से चला आ रहा है। मुकेश खन्ना ने कहा कि सही करने को बहुत कुछ है। आप दो बीघा जमीन भी बना सकते हैं। आप आन और अंदाज भी बना सकते हैं। तमस भी बना सकते हैं। फिल्मों का काफी जॉनर है। लेकिन आप एक ऐसा जॉनर पकड़कर बैठ गए हैं जो अंतरराष्ट्रीय है। मुकेश खन्ना ने कहा कि मैं नहीं कहूंगा कि हम सारे हिंदुस्तानी साधू हैं लेकिन आपको पता होगा कि हमारा देश अभी भी पिछड़ा हुआ है। 

अनपढ़ लोगों के हाथ में मोबाइल, इंटरनेट दे दिया है

अभिनेता ने कहा कि गांव की बच्चे पढ़े-लिखे नहीं है। और आप उनके हाथ में मोबाइल थमा दिया, इंटरनेट दे दिया। और आप समझ रहे हैं कि देश तरक्की कर रहा है। आगे कहा कि आपने अनपढ़ लोगों के हाथ में इंटरनेट दे दिया जिसमें क्रिकेट भी दिखता है, न्यूज  भी दिखता है और सिनेमा भी। और अंत में उसको ये भी पता चलता है कि इस बटन को दबाने से मैं एक पोर्नोग्राफी साइट पर पहुंच जाऊंगा तो गांव को वो बच्चा पहले उस बटन को दबाएगा।

हमारे जमाने में बंद कमरे में पोर्न देखी जाती थी

मुकेश ने अपने दौर की बातें करते हुए कहा कि मुझे आज भी याद है कि हमारे जमाने में ऐसी फिल्में देखने को लेकर सुगबुगाहट होती थी, आज हमारे घर में कोई नहीं है, कमरा खाली है। सारे लोग एक कमरे की व्यवस्था करते थे और प्रोजेक्टर लाया जाता था और बंद कमरे में ब्लू फिल्म देखी जाती थीं। लेकिन आज एक अनपढ़, क्लीनर, ड्राइवर चार बटन दबाकर सीधे पोर्न देख रहा है। 

टॅग्स :राज कुंद्राशिल्पा शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!