लाइव न्यूज़ :

Me Too पर मुकेश खन्ना के विवादित बोल: महिलाओं के बारे में क्या कहकर सोशल मीडिया पर घिरा 'शक्तिमान', जानिए पूरा विवाद

By भाषा | Updated: November 1, 2020 07:48 IST

मुकेश खन्ना विवादों में घिर गए हैं। उनके एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा है। उन्होंने ‘मी टू’ मुहिम पर ये कमेंट दिया है जिसके बाद कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुकेश खन्ना ‘मी टू’ मुहिम पर अपनी टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर घिर गए हैंमुकेश खन्ना ने कहा- ‘मी टू’ मुहिम तब शुरू हुई, जब महिलाएं अपने घरों से बाहर निकलीं और कामकाजी हो गईं

मुंबई: सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ और टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’ में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले प्रख्यात अभिनेता मुकेश खन्ना को ‘मी टू’ मुहिम पर अपनी टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा है।

खन्ना ने अपने बयान में कहा था कि ‘मी टू’ मुहिम तब शुरू हुई, जब महिलाएं अपने घरों से बाहर निकलीं और कामकाजी हो गईं। उल्लेखनीय है कि ‘मी टू’ मुहिम 2017 में हॉलीवुड में शुरू हुई थी। दरअसल, मनोरंजन उद्योग की कई महिलाओं ने कई कद्दावर लोगों पर अपना यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

इस मुहिम के जरिये महिलाओं ने कार्यस्थल पर अपनी सुरक्षा की ओर ध्यान आकृष्ट किया । साल भर बाद इस मुहिम ने बॉलीवुड में भी गति पकड़ी, जब अदाकारा तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर अपना यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।

'महिलाएं घर से बाहर निकलीं इसलिए #MeToo शुरू हुआ'

इसके बाद भारतीय सिनेमा उद्योग की कई महिलाओं ने कामकाज के खराब माहौल के खिलाफ मुखर होकर बोला। एक न्यूज चैनल को दिए एक साक्षात्कार की कथित वीडियो क्लिप में खन्ना ने दावा किया कि ‘मी टू’ मुहिम शुरू हुई क्योंकि महिलाओं ने पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलना शुरू करने की कोशिश की।

खन्ना (62) को इसमें कथित तौर पर यह कहते सुना जा सकता है, ‘‘ पुरूष और महिलाएं अलग-अलग हैं। महिलाओं का काम घर संभालना है, माफ कीजिएगा क्योंकि मैं कुछ खास चीजें कह रहा हूं। मीटू की समस्या तब शुरू हुई, जब महिलाओं ने काम करना शुरू किया। आज महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलने के बारे में बात करती हैं। ’’

खन्ना की टिप्पणी की सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आलोचना की है। यहां तक कि एक ट्विटर यूजर ने उन्हें महिलाओं से नफरत करने वाला तक कहा है।

टॅग्स :# मी टू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'मुझे कुछ हुआ तो नाना पाटेकर होंगे जिम्मेदार', तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पोस्ट से मचाई सनसनी

बॉलीवुड चुस्की'न आत्महत्या करूंगी, न ही भागूंगी, कान खोलकर सुन लो सब लोग', तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर लगाई मदद की गुहार

विश्व#MeeToo Movement: अलीबाबा ने बॉस पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला कर्मचारी को निकाला

भारतPunjab News । CM Charanjit Singh Channi पर #Metoo case की पूरी कहानी । Capt Amarinder Singh । Sidhu

विश्वपुरुषों की 'मर्दानगी' का मजाक बनाने वाली Pinching Hand इमोजी पर बवाल, महिलाओं के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?