लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'सांड की आंख' उत्तर प्रदेश में हुई टैक्स फ्री, योगी कैबिनेट ने इस वजह से दी मंजूरी

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 22, 2019 17:38 IST

तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'सांड की आंख' बागपत की चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर पर आधारित है। रियल लाइफ में इन दोनों महिलाओं ने निशानेबाजी में मुकाम हासिल किया था।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'सांड की आंख' तुषार हीरानंदानी ने डायरेक्शन में बनी है।फिल्म 'सांड की आंख' को 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म 'सांड की आंख' (Saand Ki Aankh) पर अब उत्तर प्रदेश सरकार भी मेहरबान हुई है। योगी सरकार ने इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। योगी कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया गया। इससे पहले इस फिल्म को राजस्थान में भी टैक्स फ्री कर दिया गया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को महिला सशक्तिकरण और खेल पर आधारित इस फिल्म को स्टेट जीएसटी से फ्री करने की मंजूरी दी थी।

रियल लाइफ पर आधारित है यह फिल्म

तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) स्टारर फिल्म 'सांड की आंख' (Saand Ki Aankh) बागपत की चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर पर आधारित है। रियल लाइफ में इन दोनों महिलाओं ने निशानेबाजी में मुकाम हासिल किया था। शूटर चंद्रो और प्रकाशी के जीवन पर आधारित इस फिल्म में महिला सशक्तिकरण को बखूबी तरीके से पेश किया गया है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है।

25 अक्टूबर को होगी रिलीज

फिल्म 'सांड की आंख' तुषार हीरानंदानी ने डायरेक्शन में बनी है। इस फिल्म को आने वाले शुक्रवार यानि कि 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। खास बात ये है कि इस फिल्म में विनीत सिंह और प्रकाश झा भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग फरवरी में बागपत में शुरू हुई थी। हस्तिनापुर और मवाना में भी फिल्म के कुछ हिस्सों को फिल्माया गया है।

टॅग्स :सांड की आंखतापसी पन्नूभूमि पेडनेकरबॉलीवुड गॉसिपफिल्मबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?