लाइव न्यूज़ :

हादसा होने से बाल- बाल बचीं मौनी रॉय, कार पर गिरा पत्थर- एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 18, 2019 17:02 IST

अभिनेत्री मौनी रॉय सड़क हादसे में बाल-बाल बची हैं। उनकी कार पर मुंबई मेट्रो के निर्माणाधीन साइट से बड़ा सा पत्थर गिर गया

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस मौनी रॉय छोटे पर्दे के बाद अब बड़े पर्दे पर छा गई हैं।एक्ट्रेस आज एक हादसे का शिकार होने से बची हैं।

एक्ट्रेस मौनी रॉय छोटे पर्दे के बाद अब बड़े पर्दे पर छा गई हैं। एक्ट्रेस आज एक हादसे का शिकार होने से बची हैं। मुंबई की निर्माणाधीन साइट से एक पत्थर उनकी कार पर गिरा है। हादसे में मौनी की कार की सन रूफ टूट गई। 

खास बात ये है कि एक्ट्रेस के इसमें चोट नहीं आई है।मौनी ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने क वीडियो शेयर करके मुंबई में मेट्रो को लताड़ भी  लगाई है । एक्ट्रेस का मुंबई मेट्रो पर गुस्सा फूटा है।

वीडियो शेयर करते हुए मौनी ने लिखा है कि मैं अपने काम पर जा रही थी। जूहू सिग्नल पर एक बड़ा सा पत्थर मेरी  कार पर गिर गया। ये  11 मंजिल की ऊंचाई से नीचे गिरा था। मैं कुछ नहीं कर सकती थी, लेकिन सोचिए कि अगर कोई सड़क से गुजर रहा होता तो क्या होता। मुंबई मेट्रो की इस लापरवाही पर क्या किया जाना चाहिए। कोई सुझाव हो तो बताएं।  इससे इतना साफ हो गया है कि इस हादसे से आज मौनी बाल बाल बच गई हैं। उनके साथ कोई बड़ी दुर्घटना भी घटित हो सकती थी। साथ ही  कार पर जहां पत्थर गिरा वहां पर छेद नजर आ रहा है।

मौनी के काम की बात करें तो आज ही उनकी अपकमिंग फिल्म मेड इन चाइना का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में वह राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म 25 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर पर्दे पर रिलीज होगी।

टॅग्स :मौनी रॉय
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'मैं अपमानित और सदमे में हूं': मौनी रॉय ने हरियाणा इवेंट के दौरान बुजुर्गों पर स्टेज पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप

बॉलीवुड चुस्कीन्यू ईयर ट्रिप में छाया मौनी रॉय और दिशा पाटनी का स्टाइलिश फ्रेंडशिप गोल

बॉलीवुड चुस्कीMouni Roy Photos: मौनी रॉय की लेटेस्ट फोटोज वायरल, बढ़ाया इंटरनेट का पारा, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीफैंस को 46 डिग्री में भी ठंड का एहसास दिला रही हैं मौनी रॉय, कर्वी फिगर से फैंस को बनाया दीवाना, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीShowtime Trailer: 'सिनेमा धंधा नहीं धर्म है', इमरान हाशमी की वेब सीरीज 'शोटाइम' का ट्रेलर हुआ रिलीज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?