लाइव न्यूज़ :

मौनी रॉय दुबई के व्यवसायी सूरज नांबियार से जनवरी 2022 में करेंगी शादी

By अनिल शर्मा | Updated: October 2, 2021 08:52 IST

मौनी रॉय की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि मौनी रॉय का विवाह दुबई या इटली में होगा क्योंकि दोनों ही तरफ के लोग इस उत्सव को निजी रखना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदुबई के व्यवसायी से मौनी रॉय की शादी की खबरें उनके चचेरे भाई ने दी हैमौनी साल 2022 में जनवरी में सूरज नांबियार के साथ शादी करेंगी

मौनी रॉय ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा छुपा कर रखा है। लेकिन उनके रिश्तों को लेकर चल रहे कयास उन्हें हमेशा खबरों में बनाए रखते हैं। ताजा रिपोर्ट्स हैं कि मौनी जनवरी में दुबई स्थित अपने बैंकर और बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ शादी करेंगी। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, मौनी के चचेरे भाई विद्युत रॉयसरकर ने नागिन अभिनेत्री की शादी के बारे में एक स्थानीय समाचार पत्र को जानकारी दी है।

हालांकि इसपर मौनी राय की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि मौनी राय का विवाह दुबई या इटली में होगा क्योंकि दोनों ही तरफ के लोग इस उत्सव को निजी रखना चाहते हैं। हालांकि बाद में मौनी रॉय के गृहनगर कूच बिहार, पश्चिम बंगाल में दोस्तों और परिवार के लिए एक समारोह आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि मौनी 2019 से सूरज को डेट कर रही है और 2020 में दुबई में उसके करीब आ गईं।

ऐसा कम ही होता है जब मौनी को उनके साथी के साथ देखा जाता है। हाल ही में मौनी ने अपने जन्मदिन के बाद, अपने इंस्टा स्टोरी में सूरज को लेकर एक पोस्ट साझा किया था जिसमें लिखा था,दोनों मेरे। मैं तुमसे प्यार करती हूँ।

अगस्त, 2020 में, मौनी के दुबई में बास्केटबॉल खेलते हुए एक वीडियो साझा किया था जिसमें सूरज उन्हें चीयर करते नजर आए थे। वहीं मार्च में दोनों के डेट करने की अफवाहें सामने आईं। वहीं मौनी रॉय के इंस्टाग्राम पोस्ट पर वे अक्सर टिप्पणी भी करते रहते हैं।

 

 

टॅग्स :मौनी रॉयबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!