लाइव न्यूज़ :

टीवी की 'नागिन' मौनी रॉय के हाथ लगी एक और बड़ी कामयाबी, जॉन अब्राहम के साथ इस फिल्म में आएंगी नजर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 13, 2018 17:04 IST

इस फिल्म को रॉबी ग्रेवाल डायरेक्ट करेंगे, जिसका पहला शेड्यूल इस महीने ही शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

Open in App

'नागिन' शो फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय की किस्मत इन दिनों बुलंदियों पर है। अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से डेब्यू करने वाली मौनी के पास इस साल कई बड़ी फिल्मों के ऑफर हैं। जिनमें अब जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'रॉ' (रोमियो अकबर वॉल्टर) का नाम भी शामिल हो गया है। इस फिल्म में उनके अलावा जैकी श्रॉफ और सिंकदर खेर भी अहम रोल निभाएंगे।

खबरों की मानें तो मौनी इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म को रॉबी ग्रेवाल डायरेक्ट करेंगे, जिसका पहला शेड्यूल इस महीने ही शुरू करने की तैयारी की जा रही है। फिल्म की शूटिंग गुजरात, श्रीनगर और नेपाल में की जाएगी।

खास बात ये है कि ये फिल्म जॉन के लिए काफी चैलेजिंग होने वाली है। इस फिल्म में उनका किरदार जवानी से लेकर बुढ़ापे तक का सफर अदा करेगा। 

खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए कई हीरोइनों के नाम सामने आए लेकिन मेकर्स की पहली पसंद मौनी रॉय ही बताई जा रही हैं। बता दें कि जॉन अब्राहम से पहले यह फिल्म सुशांत सिंह राजपूत को मिलने वाली थी, लेकिन कुछ बात बनी नहीं जिसके बाद मेकर्स ने जॉन को फाइनल किया।

वहीं दूसरी तरफ मौनी रॉय की फिल्म 'गोल्ड' भी रिलीज होने वाली है। जिसे रीमा कागती डायरेक्ट कर रही हैं जो कि इस साल 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। 'गोल्ड' में उनके साथ विनीत कुमार सिंह, अमित साध और कुणाल कपूर भी नजर आएंगे। वहीं अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में मौनी नेगेटिव रोल में नजर आएंगी।  

टॅग्स :मौनी रॉयजॉन अब्राहम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'मैं अपमानित और सदमे में हूं': मौनी रॉय ने हरियाणा इवेंट के दौरान बुजुर्गों पर स्टेज पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप

बॉलीवुड चुस्कीन्यू ईयर ट्रिप में छाया मौनी रॉय और दिशा पाटनी का स्टाइलिश फ्रेंडशिप गोल

बॉलीवुड चुस्कीMouni Roy Photos: मौनी रॉय की लेटेस्ट फोटोज वायरल, बढ़ाया इंटरनेट का पारा, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीजॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म '1911' का निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है

बॉलीवुड चुस्कीSTREE 2- स्त्री-2 ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, पहले दिन की एडवांस बुकिंग करीब 10 करोड़ रुपये, पीछे छूट गए अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?