लाइव न्यूज़ :

बेटे रणबीर को पहली बार धूम्रपान करते देख मां नीतू कपूर को लगा था बड़ा झटका, एक्टर बोले- "उन्हें लगा मुझे हेरोइन की लगी लत"

By अंजली चौहान | Updated: March 11, 2023 17:01 IST

रणबीर ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में मां नीतू से सबसे ज्यादा झूठ बोला है। मीडिया से बातचीत के दौरान रणबीर ने कहा, "मैंने अपनी मां से सबसे ज्यादा झूठ बोला है इसके लिए मुझे चाटा भी मारा गया था।

Open in App

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के नई फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के रिलीज होने के बाद एक्टर लगातार खबरों की सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ उनकी ये पहली फिल्म है जो हाल ही में रिलीज हुई है। शुरुआती दिनों में फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाल मचा दिया है फैन्स को फिल्म काफी पसंद आ रही है।

इस बीच रणबीर अपनी फिल्म को ओर हिट बनाने के लिए प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में फिल्म प्रमोशन के दौरान रणबीर ने अपने निजी जीवन को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। रणबीर कपूर का कहना है कि वह छोटी उम्र में ही धूम्रपान करने लगे थे, ऐसे में जब उनकी मां और एक्ट्रेस नीतू कपूर को इसके बारे में पता चला तो वह भावनात्मक रूप से टूट गई थी।

रणबीर ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में मां नीतू से सबसे ज्यादा झूठ बोला है। मीडिया से बातचीत के दौरान रणबीर ने कहा, "मैंने अपनी मां से सबसे ज्यादा झूठ बोला है इसके लिए मुझे चाटा भी मारा गया था। मैं बहुत शरारती था मैं अब एक बदला हुआ इंसान हूं।"

एक्टर ने कहा,"जब मैंने पहली बार सिगरेट पी थी, तो मेरी मां को पता चला...यह मेरी जिंदगी का बहुत बुरा समय था। यह एक बुरा वक्त था, मैंने अपनी मां को इतना उदास कभी नहीं देखा था। उन्होंने सोचा कि मैं हेरोइन कर रहा हूं।" बेशक, आपको बुरा लगता है, मैंने माफी मांगी लेकिन आखिरकार मुझे लगता है, माता-पिता भी हार मान लेते हैं। 

बता दें कि रणबीर कपूर की 'तू झूठी मैं मक्कार' में उनके साथ पहली बार श्रद्धा कपूर हैं। रोमांटिक-कॉमेडी लव रंजन द्वारा निर्देशित है और 8 मार्च को रिलीज हुई थी। 

टॅग्स :रणबीर कपूरश्रद्धा कपूरबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?