लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने फैंस को लेकर कही बड़ी बात, 'स्टारडम से ज्यादा दर्शकों का प्यार और सम्मान मायने रखता है'

By भाषा | Updated: December 28, 2018 17:06 IST

बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने बृहस्पतिवार को अपने जन्मदिन के मौके पर कहा कि दर्शकों का प्यार और सम्मान स्टारडम से कहीं अधिक कीमती है।

Open in App

बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने बृहस्पतिवार को अपने जन्मदिन के मौके पर कहा कि दर्शकों का प्यार और सम्मान स्टारडम से कहीं अधिक कीमती है।‘‘टाइगर जिंदा है’’ स्टार 53 साल के हो गए हैं। वह बुधवार को अपने जन्मदिवस समारोह से पहले मीडिया से बात कर रहे थे।

सलमान ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं खुश हूं कि लोग मुझे इतना प्यार करते हैं। स्टारडम एक हद तक मायने रखता है लेकिन जो चीज मुझे ज्यादा खुशी देती है वह है लोगों का प्यार और सम्मान और यह कि वे मुझ पर बहुत भरोसा करते हैं। यह सब मेरे लिए बहुत मायने रखता है।’’ अभिनेता ने अपने पनवेल फार्महाउस में परिवार तथा करीबी दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाया।

इस साल सलमान की केवल एक फिल्म ‘‘रेस3’’ रिलीज हुई जिसकी आलोचकों ने खिल्ली उडाई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कोई कमाल नहीं कर पाई।सुपरस्टार ने कहा कि वह कड़ी मेहनत और अपने प्रशंसकों के लिए अच्छा काम करते रहेंगे।

इस मौके पर कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, सुनील ग्रोवर, जैकलीन फर्नांडीज, अनिल कपूर, मौनी रॉय, अमीशा पटेल, सूरज पंचोली, डीनो मोरिया, जिम्मी शेरगिल, महेश मांजरेकर, सतीश कौशिक, बॉबी देओल, अमृता अरोड़ा, निर्देशक संजय लीला भंसाली और अनीस बजमी, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी और संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद जैसे सितारे भी मौजूद थे।

सलमान अली जफर की अगली फिल्म ‘‘भारत’’ में दिखाई देंगे जो 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होनी है।

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?