लाइव न्यूज़ :

Money Laundering Case: बीमार मां से मिलने विदेश नहीं जा सकेंगी जैकलीन फर्नांडीज, ईडी ने कहा- विदेशी नागरिक हैं, वापस नहीं आ सकती...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2022 20:40 IST

Money Laundering Case: विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से कहा, ‘‘आप अपनी बीमार मां से मिलने के लिए जाना चाहती हैं। हम सभी अपने माता-पिता को लेकर भावुक होते हैं, लेकिन मुकदमा इस समय महत्वपूर्ण पड़ाव पर है। आप याचिका वापस ले सकती हैं और पहले आरोप तय होने चाहिए। वरना मैं एक न्यायिक आदेश पारित करूंगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री ने अदालत को अपने निर्णय के बारे में बताया।देशी नागरिक हैं। भले ही यहां उनका करियर है, लेकिन वह कहीं और (भी) अपना करियर बना सकती हैं। अभिनेत्री ने अदालत को बताया कि जांच के दौरान उन्हें पहले विदेश यात्रा की अनुमति दी गई थी।

नई दिल्लीः धनशोधन मामले में आरोपी बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने विदेश जाने की अनुमति के लिए दिल्ली की एक अदालत में दायर याचिका बृहस्पतिवार को वापस ले ली। न्यायाधीश ने कहा कि पहले आरोप तय होने चाहिए, जिसके बाद अभिनेत्री ने अदालत को अपने निर्णय के बारे में बताया।

 

फर्नांडीज ने अपनी मां को देखने के लिए 23 दिसंबर से पांच जनवरी तक बहरीन जाने की अनुमति मांगी थी। विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने फर्नांडीज से कहा, ‘‘आप अपनी बीमार मां से मिलने के लिए जाना चाहती हैं। हम सभी अपने माता-पिता को लेकर भावुक होते हैं, लेकिन मुकदमा इस समय महत्वपूर्ण पड़ाव पर है। आप याचिका वापस ले सकती हैं और पहले आरोप तय होने चाहिए।

वरना मैं एक न्यायिक आदेश पारित करूंगा।’’ इसके बाद अभिनेत्री ने अपने वकीलों के साथ विचार-विमर्श किया और अदालत को बताया कि वह “फिलहाल” अपनी याचिका वापस ले रही हैं। सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि अगर वह विदेश जाती हैं, तो हो सकता है कि वापस न लौटें।

ईडी ने कहा, ‘‘वह विदेशी नागरिक हैं। भले ही यहां उनका करियर है, लेकिन वह कहीं और (भी) अपना करियर बना सकती हैं।’’ याचिका वापस लेने से पहले अभिनेत्री ने अदालत को बताया कि जांच के दौरान उन्हें पहले विदेश यात्रा की अनुमति दी गई थी। उन्होंने कहा कि ईडी ने उनकी याचिका का विरोध किया था, लेकिन दिल्ली उच्च न्यायालय ने इसकी अनुमति दे दी थी। 

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़प्रवर्तन निदेशालयदिल्लीनोरा फतेही
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?