लाइव न्यूज़ :

Money laundering case: जैकलीन फर्नांडीज को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 19 सितंबर को EOW के सामने होंगी पेश, एजेंसी ने किया तलब

By रुस्तम राणा | Updated: September 18, 2022 21:06 IST

जैकलीन फर्नांडीज को सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए कल, 19 सितंबर को सुबह 11 बजे आर्थिक अपराध शाखा के सामने पेश होने के लिए तलब किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री से 19 सितंबर को सुबह 11 बजे आर्थिक अपराध शाखा के सामने पेश होने को कहा गयाआर्थिक अपराध शाखा इस मामले में अभिनेत्री से पहले भी घंटों पूछताछ कर चुकी हैबुधवार को जैकलीन से मामले में करीब 8 घंटों तक पूछताछ की गई

नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए कल, 19 सितंबर को सुबह 11 बजे आर्थिक अपराध शाखा के सामने पेश होने के लिए तलब किया है। 

आर्थिक अपराध शाखा इस मामले में अभिनेत्री से पहले भी घंटों पूछताछ कर चुकी है। जैकलीन फर्नांडीज बुधवार को तीसरा समन जारी होने के बाद जांच में शामिल हुई थीं और उनसे मामले में लगभग आठ घंटे तक पूछताछ की गई थी। उनके साथ पिंकी ईरानी भी थीं, जिन्हें जैकलीन फर्नांडीज को कॉनमैन से मिलवाने का काम सौंपा गया था और उन्हें कथित तौर पर इस काम के लिए करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया था।

पहले दौर की पूछताछ के दौरान, दिल्ली पुलिस को उनके जवाबों में विसंगतियां पाई थीं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा आरोपी के रूप में नामित जैकलीन फर्नांडीज, दिल्ली पुलिस द्वारा जांच के दायरे में है कि क्या वह चोर सुकेश चंद्रशेखर द्वारा किए गए जबरन वसूली रैकेट का हिस्सा थी।

जांच के दौरान जांच एजेंसियों को पता चला कि सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज पर मोटी रकम खर्च की थी। दोनों की एक साथ फोटोज ने भी उनके रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जबकि सुकेश ने दावा किया कि वह जैकलीन के साथ रिश्ते में था, हालांकि बाद इससे इनकार किया था।

 

विभिन्न जांच एजेंसियों द्वारा करीब 30 मामलों में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर पर जेल में बंद एक कारोबारी की पत्नी से रंगदारी वसूलने का आरोप है।

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़दिल्ली पुलिसप्रवर्तन निदेशालयबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?