लाइव न्यूज़ :

Viral Bhojpuri Song: निरहुआ-मोनालिसा के 'सजना मोरे सजना' ने जीता फैंस का दिल, खूब देखी जा रही वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 16, 2020 16:25 IST

मोनालिसा और दिनेशलाल यादव निरहुआ का इन दिनों एक पुराना गाना तेजी से वायरल हो रहा है। 'सजना मोरे सजना' को फैंस से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनिरहुआ और मोनालिसा की जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे कामयाब जोड़ियों में से एक है।इन दिनों मोनालिसा और निरहुआ का एक पुराना गाना तेजी से वायरल हो रहा है।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) अपने शानदार डांस से सबको अपना दीवाना बना चुकी है। फैंस उनकी और दिनेशलाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। दरअसल, निरहुआ और मोनालिसा की जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे कामयाब जोड़ियों में से एक है। इन दोनों को साथ देखने वाले फैंस की तादाद भी काफी अधिक है। निरहुआ और मोनालिसा की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री शानदार रही है, यही वजह है कि फैंस इन्हें देखने का इंतजार बेसब्री के साथ करते हैं। 

इन दिनों मोनालिसा और निरहुआ का एक पुराना गाना तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने ने यू-ट्यूब पर तहलका मचा दिया है। 'सजना मोरे सजना' यू-ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और लोग उसे खूब देख रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो को एसआरके म्यूजिक ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। ये गाना निरहुआ और मोनालिसा की सुपरहिट भोजपुरी फिल्म 'बीवी नं 1' का है। वैसे तो फिल्म के सभी गाने अच्छे हैं, लेकिन 'सजना मोरे सजना' को फैंस से जबरदस्त प्यार मिल रहा है।

बता दें, दिनेशलाल यादव निरहुआ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2006 में भोजपुरी फिल्म 'चलत मुसाफिर मोह लिओ रे' से कल्पना पटवारी और सुनील छैला बिहारी के साथ सहायक अभिनेता के रूप में की थी। साल 2008 में दिनेश लाल पहली बार फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' में लीड रोल में दिखाई दिए थे और ये फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

टॅग्स :मोनालिसा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

भारतमुस्लिम पति, 'लव जिहाद' का आरोप, रिश्ते के खिलाफ परिवार..., जानें क्यों महाकुंभ फेम मोनालिसा की शादी से उपजा विवाद

भारतकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी से पिता नाखुश, ससुर ने भी जताई नाराजगी; जानें क्या कहा

बॉलीवुड चुस्कीMonalisa Photos: भोजपुरी हसीना मोनालिसा का ग्लैमरस फोटोशूट, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीमोनालिसा की ग्लैमरस अदाओं ने लूटा दर्शकों का दिल, ब्लू शॉर्ट ड्रेस में शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस