लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में डायरेक्टर मोहित सूरी ने फाइनल कर डाली 'मलंग 2', स्क्रिप्ट का पहला ड्राफ्ट तैयार

By अमित कुमार | Updated: May 31, 2020 16:46 IST

आदित्य रॉय कपूर को एक्शन में लोकप्रियता फिल्म मलंग के जरिए मिली क्योंकि फिल्म में उन्होंने एक्टिंग के अलावा जबरदस्त एक्शन को भी अंजाम दिया। दर्शकों को आदित्य रॉय कपूर यह अंदाज काफी पसंद आया।

Open in App
ठळक मुद्देलोग लगातार इस फिल्म को देख रहे हैं और इसके बारे में बात कर रहे हैं।मोहित सूरी ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी फैंस को दी।

आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू की फिल्म मंगल ने इस साल अच्छी कमाई की थी। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया गया था और यही वजह है कि फिल्ममेकर मोहित सूरी इसके दूसरे भाग की तैयारी कर रहे हैं। मोहित सूरी ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी फैंस को दी। 

मशहूर इंग्लिश फिल्म डायरेक्टर अलफ्रेड हिचकॉक का एक कोट शेयर करते हुए मोहित ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'एक बेहतरीन फिल्म बनाने के लिए आपके पास 3 चीजें: स्क्रिप्ट, स्क्रिप्ट और स्क्रिप्ट होने चाहिए।' फिल्म का फर्स्ट ड्राफ्ट तैयार भी कर लिया है। लॉकडाउन में मोहित सूरी ने अपने समय को पूरी तरह से इस फिल्म के सीक्वेल पर खर्च किया और एक दमदार स्क्रिप्ट तैयार किया।

फिल्म रिलीज होने के इतने दिन बाद भी इसका जादू कम नहीं हुआ है। लोग लगातार इस फिल्म को देख रहे हैं और इसके बारे में बात कर रहे हैं। लॉकडाउन के बीच मलंग को नेटफ्लिक्स पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इतना ही नहीं यह फिल्म कुछ दिनों तक नेटफ्लिक्स इंडिया पर नंबर एक पर ट्रेंड भी कर रही थी।

इसी साल 7 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने बाक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। कहानी की बात करें तो पूरी फिल्म चार किरदारों पर घूमती नजर आती है। फिल्म में सस्पेंस को बहुत की खूबसूरती के साथ पेश किया गया है। फिल्म रिलीज होते ही फैंस के बीच छा गई थी। मंगल फिल्म की कहानी को फैंस अभी भी खासा पसंद कर रहे हैं।

टॅग्स :मलंगबॉलीवुड गॉसिपआदित्य रॉय कपूरअनिल कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !