लाइव न्यूज़ :

अदिति के साथ परिणय सूत्र में बंधे मोहित रैना, लिखा-प्रेम किसी भी सीमा को नहीं जानता...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2022 20:43 IST

शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डालने के शीघ्र बाद उनके प्रशंसकों तथा टीवी एवं फिल्म जगत के मित्रों ने रैना को शुभकामनाएं दी।

Open in App
ठळक मुद्दे‘‘काफिर’’ में रैना के साथ काम कर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने कहा, ‘‘बधाई।’’ करन जौहर, अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और श्रेया धनवंतरि ने भी नवदंपति को शुभकामनाएं दीं।‘‘देवों के देव...महादेव’’, ‘‘महाभारत’’, ‘‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’’, ‘‘उरी: दि सर्जिकल स्ट्राइक’’ और ‘‘काफिर’’शामिल हैं।

अभिनेता मोहित रैना ने शनिवार को कहा कि वह पारिवारिक सदस्यों एवं मित्रों की उपस्थिति में अपनी मित्र अदिति के साथ परिणय सूत्र में बंध गये हैं। रैना (39) ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ अपनी शादी की खबर साझा की एवं विवाह समारोह के फोटो डाले।

उन्होंने लिखा, ‘‘प्रेम किसी भी सीमा को नहीं जानता, वह पूरी उम्मीदों के साथ अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बाधाओं को पार कर जाता है, दीवारों को लांघ जाता है, उनके बीच से निकल जाता है।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘ उसी उम्मीद और अपने-अपने माता-पिता के आशीर्वाद से हम अब दो अलग-अलग नहीं, बल्कि एक जान हैं। इस सफर के लिए आपके प्यार एवं आशीर्वाद की जरूरत है। अदिति और मोहित।’’

शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डालने के शीघ्र बाद उनके प्रशंसकों तथा टीवी एवं फिल्म जगत के मित्रों ने रैना को शुभकामनाएं दी। ‘‘काफिर’’ में रैना के साथ काम कर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने कहा, ‘‘बधाई।’’ फिल्मकार करन जौहर, अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और श्रेया धनवंतरि ने भी नवदंपति को शुभकामनाएं दीं।

रैना विभिन्न माध्यमों --टीवी, फिल्मों और ओटीटी पर अपने प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। उनके कुछ लोकप्रिय कामों में ‘‘देवों के देव...महादेव’’, ‘‘महाभारत’’, ‘‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’’, ‘‘उरी: दि सर्जिकल स्ट्राइक’’ और ‘‘काफिर’’शामिल हैं। वह हाल में अमेजन प्राइम वीडियो के सीरीज ‘‘मुम्बई डायरीज 26/11’’ में नजर आये थे।

टॅग्स :मुंबईबॉलीवुड इंस्टा तड़काबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?