लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद इमोशनल हुईं मोहिना कुमारी सिंह, कही दिल छू लेने वाली बात

By भाषा | Updated: June 2, 2020 16:58 IST

मोहिना कुमारी सिंह को कोरोना वायरस हो गया है। मोहिना कुमारी सिंह के साथ-साथ उनके परिवार के कई सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी मोहिना कुमारी सिंह ने खुद फैंस को दी।

Open in App
ठळक मुद्दे मोहिना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल कर अपना इस बीमारी का अनुभव साझा किया। सतपाल महाराज, उनकी पत्नी तथा परिवार के 21 अन्य सदस्य संक्रमित पाए गए हैं।

“ये रिश्ता क्या कहलाता है” से मशहूर हुई अभिनेत्री और डांस कोरियोग्राफर मोहिना कुमारी सिंह ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद वह और उनका परिवार ढंग से सो भी नहीं पा रहे हैं। मोहिना ने पिछले साल यानी अक्टूबर 2019 में उत्तराखंड सरकार में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से शादी की थी। वह रविवार को ऋषिकेश के एक अस्पताल में भर्ती हुई। 

मोहिना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल कर अपना इस बीमारी का अनुभव साझा किया। मोहेना ने लिखा, 'सो नहीं पा रही हूं... शुरुआत के ये दिन काफी मुश्किल भरे हैं खासकर घर के सबसे छोटे और बड़े लोगों के लिए। लेकिन मैं प्रार्थना कर रही हूं कि जल्दी सब ठीक हो जाए। हमें शिकायत करने का अधिकार नहीं है क्योंकि बाहर कई लोग हमसे कहीं ज्यादा परेशानियां झेल रहे हैं। लेकिन मैं उन सभी लोगों को शुक्रिया करना चाहूंगी जो हमारे लिए दुआ कर रहे हैं और लगातार अपना प्यार हमें भेज रहे हैं। ये हमें हिम्मत देता है। आप सभी का दिल से बेहद आभार।” 

सतपाल महाराज बीते शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल हुए थे। बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत सभी तीन कैबिनेट सदस्य शामिल थे। महाराज में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद रावत ने पृथक-वास में जाने का निर्णय ले लिया है। सतपाल महाराज, उनकी पत्नी तथा परिवार के 21 अन्य सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!