लाइव न्यूज़ :

आदिपुरुष को बैन करने की मांग पर मनसे नेता ने भाजपा नेता को लगाई लताड़, कहा- महाराष्ट्र में गुंडागर्दी स्वीकार्य नहीं, रिलीज होगी फिल्म

By अनिल शर्मा | Updated: October 8, 2022 11:40 IST

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता और फिल्म निर्माता अमेया खोपकर ने कहा कि अगर आप (भाजपा) कह रहे हैं कि आप फिल्म नहीं चलने देंगे, तो इस तरह की गुंडागर्दी महाराष्ट्र में स्वीकार्य नहीं होगी। यह फिल्म रिलीज होगी और हम मनसे की टीम फिल्म का समर्थन कर रही है।'

Open in App
ठळक मुद्देअमेया खोपकर ने कहा, "ओम राउत एक महान निर्देशक हैं। उन्होंने पहले 'तानाजी' और 'लोकमान्य' जैसी फिल्में बनाई हैं।ओम राउत एक सच्चे हिंदुत्ववादी हैं और मैं उन्हें अच्छी तरह जानता हूंः मनसे नेताअमेया खोपकर ने कहा कि आपको (भाजपा) निर्देशकों को स्वतंत्रता देनी चाहिए।

मुंबई: 'आदिपुरुष' के चरित्रों के लुक को लेकर निर्देशक ओम राउत की प्रतिक्रिया के बाद, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता और फिल्म निर्माता अमेया खोपकर इसके समर्थन में सामने आए हैं। अमेया खोपकर ने निर्देशक ओम राउत का समर्थन किया और फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज का विरोध कर रहे लोगों को फटकार लगाई।

ANI के मुताबिक, अमेया खोपकर ने कहा, "हम ओम राउत और उनकी फिल्म 'आदिपुरुष' का समर्थन करते हैं। अगर आप (भाजपा) कह रहे हैं कि आप फिल्म नहीं चलने देंगे, तो इस तरह की गुंडागर्दी महाराष्ट्र में स्वीकार्य नहीं होगी। यह फिल्म रिलीज होगी और हम मनसे की टीम फिल्म का समर्थन कर रही है।' गौरतलब है कि राम कदम ने आदिपुरुष के निर्माताओं से कहा था कि इस फिल्म को वह चलने नहीं देंगे।

मनसे नेता ने आगे कहा कि इस प्रकार की राजनीति का समर्थन नहीं करते। यह कहना बहुत आसान है कि हम इस फिल्म का विरोध करते हैं लेकिन इस फिल्म से 400 से 500 लोग अपना पेट भरते हैं। हम (मनसे) सभी धर्मों का समर्थन करते हैं चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम, हमारे लिए कोई अंतर नहीं है। पहले इस फिल्म को देखें और फिर फैसला लें, सिर्फ टीजर देखकर आप तय नहीं कर सकते कि यह सही है या गलत।"

अमेया खोपकर ने कहा, "ओम राउत एक महान निर्देशक हैं। उन्होंने पहले 'तानाजी' और 'लोकमान्य' जैसी फिल्में बनाई हैं। उन्होंने एक लेजर शो भी डिजाइन और निष्पादित किया है जो शिवाजी पार्क में वीर सावरकर स्मारक में छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास को दर्शाता है। ओम राउत एक सच्चे हिंदुत्ववादी हैं और मैं उन्हें अच्छी तरह जानता हूं कि वह किसी देवी देवता के खिलाफ फिल्में निर्देशित नहीं कर सकते।

मनसे नेता ने राम कदम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "क्या राम कदम ने अपने जीवन में कभी रावण को देखा है या उसकी जेब में रावण की फोटो है? आपको निर्देशकों को स्वतंत्रता देनी चाहिए। स्वतंत्रता देने का मतलब देवी और देवताओं का अपमान करना नहीं है। मैं इस विवाद का विरोध करता हूं और मनसे इस फिल्म (आदिपुरुष) को पूरा समर्थन देता है ।"

टॅग्स :महाराष्ट्रBJPहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?