लाइव न्यूज़ :

रेप केस में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह और बीवी योगिता बाली की जमानत याचिका बॉम्बे हाई कोर्ट ने की खारिज

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 5, 2018 14:55 IST

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह पर एक मॉडल ने शादी का झांसा देकर पाँच सालों तक बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

Open in App

फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती और पत्नी योगिता बाली की बलात्कार मामले में जमानत याचिका गुरुवार (पाँच जुलाई) को बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया। मिमोह पर एक मॉडल ने शादी का झांसा देकर पाँच सालों तक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। मॉडल ने मिमोह और उनकी माँ योगिता बाली की खिलाफ दिल्ली के एक थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने दोनों की जमानत की याचिका यह कहकर खारिज कर दी कि मामला दिल्ली में दर्ज हुआ है। 

मिमोह का असली नाम महाअक्षय चक्रवर्ती है। मॉडल ने मिमोह और योगिता बाली के खिलाफ दिल्ली के बेगमपुरा थाने में शिकायत दर्ज करायी है। मिमोह और योगिता बाली के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धाराओं 361/2018, 376, 328, 313, 417 और 506 के अंतर्गत केस दर्ज किया है। योगिता बाली भी फिल्मों में अभिनेत्री रह चुकी हैं। मिमोह ने भी फिल्मों में करियर बनाने की कोशिश की लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिली है। उन्होंने साल 2008 में जिम्मी से अपना फिल्मी डेब्यू किया था लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी।

क्या है मिमोह पर बलात्कार का मामला?

मॉडल द्वारा पुलिस में दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार मिमोह से उसकी मुलाकात 2015 में एक पार्टी में हुई थी। पार्टी में दोनों का परिचय हुआ और उसके बाद कुछ दिनों तक दोनों में फोन पर बातचीत हुई। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार मिमोह ने मॉडल को एक दिन अपने फ्लैट पर बुलाया और उसे कोई नशीली चीज देकर उसके संग बलात्कार किया। मॉडल की शिकायत के अनुसार उसके बाद मिमोह ने उससे शादी का वादा किया और उसके संग शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। 

मॉडल की शिकायत के अनुसार मिमोह से सम्बन्ध बनाने के दौरान ही वो गर्भवती हुई थी तो मिमोह ने उसका गर्भपात करा दिया। मॉडल के अनुसार मिमोह की माँ योगिता बाली ने भी उसे अपने बेटे से दूर रहने की धमकी दी थी। मॉडल ने जब मिमोह की शादी का कार्ड देखा तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया। मिमोह की शादी सात जुलाई को एक  एक्ट्रेस से तय है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :मिथुन चक्रबर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल