लाइव न्यूज़ :

धर्मेंद्र के सामने श्रद्धा कपूर संग 'तुमसे मिलकर ना जाने क्यों' गाने पर मिथुन चक्रवर्ती ने किया डांस, वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Updated: February 23, 2020 13:00 IST

मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म प्यार झुकता नहीं का सुपरहिट गाना 'तुमसे मिलकर ना जाने क्यों' आज भी फैंस के जहन में ताजा है। इस फिल्म में मिथुन के साथ पद्मिनी कोल्हापुरी जो श्रद्धा कपूर की मौसी हैं लीड रोल में थी।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों के डांस को धर्मेंद्र ने खूब एन्जॉय किया और जमकर तालियां बजाईं। मौसी के बाद मिथुन अब इस गाने पर श्रद्धा कपूर के साथ भी डांस करते नजर आए।

बॉलीवड के दिग्गज एक्टर और दादा के नाम से मशहूर मिथुन चक्रवर्ती डांस रियलिटी शो डांस प्लस 5 के फिनाले में पहुंचे थे। मिथुन चक्रवर्ती के साथ धर्मेंद्र , टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर भी बतौर मेहमान शो का हिस्सा बने थे। टाइगर श्रॉफ आज कल अपनी आने वाली फिल्म 'बागी 3' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए वह डांस प्लस के सीजन 5 का ग्रैंड फिनाले में आए। 

मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म प्यार झुकता नहीं का सुपरहिट गाना 'तुमसे मिलकर ना जाने क्यों' आज भी फैंस के जहन में ताजा है। इस फिल्म में मिथुन के साथ पद्मिनी कोल्हापुरी जो श्रद्धा कपूर की मौसी हैं लीड रोल में थी। 1985 में रिलीज हुई यह फिल्म उस दौर की सुपरहिट साबित रही थी। मौसी के बाद मिथुन अब इस गाने पर श्रद्धा कपूर के साथ भी डांस करते नजर आए।

मिथुन उसी जोश के साथ श्रद्धा के साथ डांस करते दिखाई दे रहे थे। दोनों के डांस को धर्मेंद्र ने खूब एन्जॉय किया और जमकर तालियां बजाईं। सोशल मीडिया पर फैंस भी मिथुन दादा के इस अंदाज को देख उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं टाइगर ने अपनी फिल्म 'वॉर' के गाने 'जय जय शिव शंकर' पर डांस किया। टाइगर श्रॉफ इस दौरान हवा में उछलकर एक कमाल का स्टंट भी किया।

टाइगर के इस स्टंट को देखकर वहां मौजूद हर शख्स हैरान रह गया। टाइगर के डांस को देखने के बाद सभी ने खड़े होकर परफॉर्मेंस की तारीफ की। फिनाले में टाइगर के अलावा फिनाले में एक्टर धर्मेंद्र से लेकर गुरू रंधावा तक मौजूद थे। जिन्होंने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। इस सीजन का खिताब मुंबई के रहने वाले रुपेश बाने ने अपने नाम किया। शो के दौरान रुपेश के साथ टाइगर श्रॉफ ने कार्टवील फ्लिप मारा। 

टॅग्स :मिथुन चक्रबर्तीधर्मेंद्रश्रद्धा कपूरबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!