लाइव न्यूज़ :

Miss World 2023: 27 साल बाद भारत में मिस वर्ल्ड प्रतिस्पर्धा, 71वां संस्करण नवंबर में आयोजित होने की उम्मीद, छह बार प्रतिष्ठित खिताब जीता है भारत, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2023 21:41 IST

Miss World 2023: मिस वर्ल्ड प्रतिस्पर्धा का बहुप्रतीक्षित 71वां संस्करण इस साल नवंबर में आयोजित होने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्दे अंतिम तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है। 1996 में भारत में इसका आयोजन किया गया था।दुनिया के साथ साझा करने का बेसब्री से इंतजार है।

Miss World 2023: दुनिया भर में चर्चित मिस वर्ल्ड प्रतिस्पर्धा करीब तीन दशक बाद भारत लौट रही है और इसके अगले संस्करण का आयोजन नवंबर में होने की संभावना है। मिस वर्ल्ड प्रतिस्पर्धा का बहुप्रतीक्षित 71वां संस्करण इस साल नवंबर में आयोजित होने की उम्मीद है ।

इसकी अंतिम तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है। इससे पहले, 1996 में भारत में इसका आयोजन किया गया था। इस प्रतिस्पर्धा का आयोजन करने वाले संगठन मिस वर्ल्ड आर्गनाइजेशन की अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी (सीईओ) जूलिया मॉर्ले ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुझे 71वें मिस वर्ल्ड फाइनल के लिए भारत को आयोजन स्थल बनाए जाने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है ... हमें आपकी अनूठी और विविधतापूर्ण संस्कृति, विश्व स्तरीय आकर्षक और लुभावने स्थलों को दुनिया के साथ साझा करने का बेसब्री से इंतजार है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘71वीं मिस वर्ल्ड 2023 में ‘‘अतुल्य भारत’’ की एक महीने की यात्रा के दौरान 130 राष्ट्रीय चैंपियन की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा, क्योंकि हम 71वां और अब तक का सबसे शानदार मिस वर्ल्ड फाइनल आयोजित कर रहे हैं।" करीब एक महीने तक चलने वाले इस आयोजन में 130 से अधिक देशों की प्रतिभागी हिस्सा लेंगी।

सौंदर्य प्रतियोगिता का भारत में प्रचार-प्रसार करने के लिए यहां आईं मौजूदा विश्व सुंदरी करोलिना बिलावस्का (पोलैंड) ने कहा कि वह अपना ताज इस "खूबसूरत देश" में दूसरी प्रतिभागी को सौंपने के लिए उत्साहित हैं। भारत ने छह बार यह प्रतिष्ठित खिताब जीता है।

रीता फारिया ने 1966 में यह प्रतिस्पर्धा जीती थी जबकि ऐश्वर्या राय ने 1994 में, डायना हेडन ने 1997 में, युक्ता मुखी ने 1999 में, प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में और मानुषी छिल्लर ने 2017 में यह खिताब अपने नाम किया था।

टॅग्स :मिस इंडियामिस यूनिवर्समुंबईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?