लाइव न्यूज़ :

Miss India 2024: मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल बनीं ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024’, देखें तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2024 14:37 IST

Open in App

Miss India 2024 Nikita Porwal:मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल को ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024’ का ताज पहनाया गया है और वह ‘मिस वर्ल्ड’ सौंदर्य प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। पोरवाल मध्य प्रदेश के उज्जैन में पली बढ़ी हैं। उन्हें बुधवार को आयोजित, सितारों से सजे कार्यक्रम में विजेता घोषित किया गया।

पोरवाल ने एक बयान में कहा, ‘‘इस भावना को मैं बयां नहीं कर सकती और मैं अब भी उतनी ही हैरान और घबराई हुई हूं जितना मैं ताज पहनाए जाने से पहले महसूस कर रही थी। यह सपने जैसा लगता है लेकिन जब मैं अपने माता पिता के आंखों में खुशी देखती हूं तो मैं कृतज्ञता से भर जाती हूं।

यात्रा अभी शुरू ही हुई है और मेरा सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है।’’ दादरा एवं नगर हवेली की रेखा पांडे और गुजरात की आयुषी ढोलकिया को क्रमशः पहली और दूसरी ‘रनर-अप’ घोषित किया गया। इस कार्यक्रम में 30 राज्यों की विजेताओं ने भाग लिया, जो ‘मिस इंडिया’ के ताज के लिए फैशन, प्रतिभा और व्यक्तित्व आधारित कई दौर की प्रतिस्पर्धा से गुजरीं। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सौंदर्य प्रतियोगिता के 60वें संस्करण में इन छह दशकों में युवा महिलाओं के जीवन में आए बदलाव का जश्न मनाया गया।

यह प्रतियोगिता मनोरंजन, ग्लैमर और फैशन उद्योगों में अनगिनत सफल करियर के लिए एक ‘लांचपैड’ के रूप में कार्य करती रही है। लोकप्रिय म्यूजिक ग्रुप ‘बैंड ऑफ बॉयज’ ने कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति दी। 1980 में विजेता रहीं पूर्व फेमिना मिस इंडिया संगीता बिजलानी, अभिनेता राघव जुयाल और गायत्री भारद्वाज ने भी मंच पर प्रस्तुति दी। सौंदर्य प्रतियोगिका के निर्णायक मंडल में बिजलानी, निकिता म्हैसलकर, अनीस बज्मी, नेहा धूपिया, बॉस्को मार्टिस और मधुर भंडारकर शामिल थे।

टॅग्स :मिस इंडियामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?