लाइव न्यूज़ :

अपनी गर्लफ्रेंड संग शादी करने जा रहे 'मिर्जापुर 2' के 'रॉबिन' प्रियांशु, 7 साल पहले शुरू हुई थी लव स्टोरी

By अमित कुमार | Updated: November 26, 2020 10:00 IST

रॉबिन के कैरेक्टर से ज्यादा पॉपुलर हुआ उनका तकिया कलाम ये भी ठीक है। 'मिर्जापुर 2' में अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाले प्रियांशु पैन्यूली जल्द ही शादी करने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियांशु पैन्यूली अपनी गर्लफ्रेंड वंदना जोशी से शादी कर रहे हैं।प्रियांशु व वंदना की मुलाकात आज से सात साल पहले साल 2013 में हुई थी।7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब दोनों ने शादी करने का फैसला भी कर लिया है।

हालिया रिलीज वेब सीरीज 'मिर्जापुर सीजन 2' के रॉबिन यानी प्रियांशु पैन्यूली जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। प्रियांशु पैन्यूली अपनी गर्लफ्रेंड वंदना जोशी से शादी कर रहे हैं। दोनों एक ही प्रोफेशन से हैं और प्रियांशु व वंदना की मुलाकात आज से सात साल पहले साल 2013 में हुई थी। 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब दोनों ने शादी करने का फैसला भी कर लिया है। 

अभिनेता ने कहा, ''हमने एक साथ कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। हमने एक दूसरे के काम और अपनी निजी जिंदगी, खासकर संघर्ष को बेहद करीब से देखा है।'' बकौल प्रियांशु, ''वंदना एक्टर और डांसर हैं। उन्होंने टीवी सीरियल, थिएटर और दो म्युजिकल शो किए हैं। वह जल्द ही वेब सीरीज भी करने जा रही हैं। हमने हमेशा एक दूसरे को पसंद किया है।'' शादी के प्लान के बारे में बताते हुए प्रियांशु ने कहा कि उनकी कॉकटेल सेरेमनी और संगीत देहरादून में होने जा रहा है। 

माना जा रहा है कि दोनों की शादी का रिसेप्शन मुंबई में दिसंबर के दूसरे हफ्ते में हो सकता है। इसके बाद शुक्रवार 27 नवंबर को शादी का रिसेप्शन होगा। प्रियांशु और वंदना ने इससे पहले दिल्ली में रिसेप्शन प्लान किया था, जो कि वंदना का होमटाउन है। लेकिन कोरोना के कारण दोनों को प्लान बदना पड़ा।

रॉबिन का रोल प्ले करने वाले एक्टर प्रियांशु पैनयुलि को इस वेब सीरीज में फैंस ने खासा पसंद किया है। सीरीज में बार-बार बोले जाने वाले 'ये भी ठीक है' तकिया कलाम ने प्रियांशु पैन्यूली को एक अलग पहचान दिलाने काम किया है। सोशल मीडिया पर उनका ये तकिया कलाम फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। 

टॅग्स :वेब सीरीजअमेज़न प्राइमबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!