लाइव न्यूज़ :

इंतजार खत्म: पहली बार स्क्रीन पर नजर आईं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 7, 2018 12:42 IST

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों को कैटवॉक से लेकर कई शो में एक साथ देखा जा चुका है।

Open in App

मुंबई, 7 अगस्त: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों को कैटवॉक से लेकर कई शो में एक साथ देखा जा चुका है। अभी तक मीरा कैमरे की दुनिया से दूर थीं लेकिन अब  वह सोशल मीडिया स्टार भी बन गई हैं।

 इंस्टाग्राम पर मीरा के 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। बीते कई दिनों से मीरा के एड को लेकर सोशल मीडिया में चर्चा हो रही हैं। हर कोई बेसब्री से मीरा के पहली बार स्क्रीन पर आने का इंतजार कर रहा है। लेकिन अब ये इंतजार खत्म हो गया है। मीरा ने अपना पहला टीवी कमर्शियल एड का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह बेहद  खूबसूरत नजर आ रही हैं। ये एड स्किन केयर ब्रांड ओले का है।

मीरा द्वारा यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद से ही कई लोग उनके वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें एक परफेक्ट मॉम बता रहे हैं। वहीं,  मीरा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि मां होने का मतलब यह नहीं कि आप खुद को भूल जाएं, मैंने ओले स्किन ट्रांसफॉर्मेशन का 28 दिनों का चैलेंज लिया और यह है मेरी दोबारा जन्म की कहानी। 

मीरा के एड पर शाहिद कपूर कमेंट करते हुए लिखा, 'Who's This Stunner'?। मीरा के इस वीडियो को सभी खासा पसंद कर रहे हैं। कुछ समय में ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। गौरतलब है कि मीरा और शाहिद की शादी 7 जुलाई 2015 को हुई थी।

टॅग्स :शाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?