लाइव न्यूज़ :

जानिए इस बार कौन तय करेगा शाहिद और मीरा के दूसरे बच्चे का नाम

By विवेक कुमार | Updated: August 17, 2018 16:42 IST

शाहिद और मीरा दोनों ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने फैन्स के साथ अपनी दिल की बातें शेयर करते रहते हैं।

Open in App

मुंबई, 17 अगस्त: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत जल्द ही दूसरे बच्चे के पैरेंट्स बनने वाले हैं। शाहिद की तरह ही मीरा के भी काफी फैन फॉलोवर हैं जो उनके दूसरे बच्चे के बारे में जानना चाहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में मीरा ने अपने बच्चे के नाम के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था 'हमने अभी तक अपने बच्चे का नाम तय नहीं किया है मीरा ने कहा कि वह अपने बच्चे के नाम का सुझाव ले रही हैं और वह लोगों से इसके बारे में राय भी जानना चाहेंगे। मीशा नाम शाहिद ने रखा था इसलिए इस बार मैं बच्चे का नाम सलेक्ट करुंगी। 

बता दें कि मीशा, शाहिद और मीरा की पहली बेटी हैं और उनका नाम दोनों के नामों के पहले अक्षरों को मिलाकर रखा गया है। मीशा का जन्म 26 अगस्त 2016 को हुआ था। मीरा अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बारे में बताते हुए कहती हैं, 'इस बार मेरे पास पहले से एक बच्चा है और दोनों पर बराबर ध्यान देना बहुत जरूरी है। आप नहीं चाहेंगे कि पहला बच्चा जो आपकी आंखों का तारा रहा है उसे ऐसा न लगे कि उसकी अनदेखी की जा रही है।'

बता दें कि शाहिद और मीरा दोनों ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने फैन्स के साथ अपनी दिल की बातें शेयर करते रहते हैं। अगर शाहिद की बात करे तो उनकी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' 21 सितम्बर को रिलीज होने वाली है।

इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर और यामी गौतम मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह दूसरा मौका है जब शाह‍िद कपूर और श्रद्धा कपूर एक साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों फ‍िल्‍म 'हैदर' में नजर आए थे।

टॅग्स :शाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?