लाइव न्यूज़ :

प्यार में मिले धोखे के बाद किसी एक्टर को डेट नहीं करना चाहती मिनिषा लांबा, बोलीं- रात को खाने पर बुलाते थे फिल्ममेकर्स

By अनिल शर्मा | Updated: June 24, 2021 10:23 IST

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि जब लोग उन्हें रात के खाने पर बुलाते थे तब वह बात को ये कहकर टाल देती कि हम ऑफिस में क्यों नहीं मिलते। मिनिषा ने कहा कि यह मेरे साथ मेरे सामने ज्यादा नहीं हुआ लेकिन जब भी ऐसा हुआ है, मैंने इसे इसी तरह से संभाला...

Open in App
ठळक मुद्देमिनिषा ने कहा, मैं एक एक्टर के साथ रिलेशनशिप में थी और उसने मुझे धोखा दिया थाफिल्म इंडस्ट्री से जुड़े किसी भी आदमी को डेट नहीं करना चाहती हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनिषा लांबा ने आरजे सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में अपने बारे में कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। आरजे संग बातचीत में मिनिषा ने अपने पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक की चर्चा की है। इसी दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि वह एक एक्टर को डेट करती थीं जो काफी फ्लर्ट करनेवाला और धोखेबाज था। मिनिषा ने इस दौरान ये भी बताया क वह कास्टिंग काउच का भी शिकार हो चुकी हैं। 

रिलेशनशिप में एक्टर ने दिया था धोखा

मिनिषा लांबा ने कन्नन को बताया है कि एक समय पर वह एक बॉलिवुड एक्टर के साथ रिलेशनशिप में थीं और वह एक्टर काफी फ्लर्ट करने वाला और धोखेबाज था। बकौल मिनिषा, 'मैं एक एक्टर के साथ रिलेशनशिप में थी और उसने मुझे धोखा दिया था। उस एक्टर की पर्सनैलिटी ही बहुत बड़े फ्लर्ट की थी।' इन बातों के साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि वह आगे कभी भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े किसी भी आदमी को डेट नहीं करना चाहती हैं। 

कास्टिंग काउच का किया खुलास

मिनिषा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के बारे में बात करते हुए कहा कि यहां भी ऐसे पुरुष हैं जो बाकी जगहों पर हैं। वे हमेशा ऐसी कोशिश में लगे रहते हैं। एक्ट्रेस ने कहा,  मुझे निश्चित रूप से ऐसी चीजों का सामना करना पड़ा है जैसे एक व्यक्ति फिल्म की पुष्टि नहीं कर रहा है और कह रहा है, आप रात के खाने के लिए क्यों नहीं मिलतीं? चलो बात करते हैं।

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि जब लोग उन्हें रात के खाने पर बुलाते थे तब वह बात को ये कहकर टाल देती कि हम ऑफिस में क्यों नहीं मिलते। मिनिषा ने कहा कि यह मेरे साथ मेरे सामने ज्यादा नहीं हुआ लेकिन जब भी ऐसा हुआ है, मैंने इसे इसी तरह से संभाला, जहां मैंने यह दिखावा किया है कि आप जो कह रहे हैं, उसे मैं समझ नहीं पा रही हूं।

गौरतलब है कि मिनिषा ने साल 2005 में शूजित सरकार की डेब्यू फिल्म 'यहां' से बॉलीवुड में कदम रखा।  इसके बाद मिनिषा लांबा 'कॉरपोरेट', 'हनीमून ट्रैवल्स', 'दस कहानियां', 'बचना ऐ हसीनों', 'भेजा फ्राई 2', 'हम तुम शबाना', 'जोकर', 'हीर एंड हीरो', 'भेजा फ्राई 3' और 'भूमि' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। इसके अलावा सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 8 में भी मिनिषा लांबा नजर आई थीं। इस शो से एक्ट्रेस ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल