लाइव न्यूज़ :

केआरके पर बने गाने का वायरल हुआ पोस्टर, सिंगर मीका सिंह ने दी थी चेतावनी

By अनिल शर्मा | Updated: June 9, 2021 09:46 IST

इस पोस्टर को इंस्टाग्राम पर सलमान खान वर्ल्ड नाम के अकाउंट से रिलीज किया गया है। पोस्टर में मीका सिंह गाड़ी के ऊपर बैठे हैं और नीचे एक कुत्ता है जिसके चेहरे पर एडिट करके केआरके का चेहरा लगाया हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्दे इस पोस्टर को इंस्टाग्राम पर सलमान खान वर्ल्ड नाम के अकाउंट से रिलीज किया गया हैयह गाना 11 जून को रिलीज होगाइस गाने को मीका ने गाया है और म्यूजिक भी उन्होंने शारिब तोषी के साथ दिया है

सिंगर मीका सिंह और एक्टर केआरके (कमाल राशिद खान) के बीच का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दोनों की ट्विटर पर काफी तू-तू-मैं-मैं हुई थी। हाल ही में मीका सिंह ने एक वीडियो भी जारी किया था जिसमें वह दावा करते नजर आए थे कि कमाल खान डर से घर छोड़कर भाग गए हैं। वहीं मीका सिंह ने केआरके पर गाना बनाने की बात भी कही थी। अब इस गाने का पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

पोस्टर में केआरके को दिखाया गया कुत्ताइस पोस्टर को इंस्टाग्राम पर सलमान खान वर्ल्ड नाम के अकाउंट से रिलीज किया गया है। पोस्टर में मीका सिंह गाड़ी के ऊपर बैठे हैं और नीचे एक कुत्ता है जिसके चेहरे पर एडिट करके केआरके का चेहरा लगाया हुआ है। गाने का नाम है केआरके कुत्ता। यह गाना 11 जून को रिलीज होगा। इस गाने को मीका ने गाया है और म्यूजिक भी उन्होंने शारिब तोषी के साथ दिया है। वहीं लिरिक्स प्रिंसी, हीरा और पन्नू ने लिखे हैं। मीका सिंह ने कमाल खान को सुधरने की चेतावनी भी दी थी। मीका सिंह, केआरके के घर के बाहर गए थे और कहा था कि केआरके तू तो मेरा बेटा है। तूने ये घर बेच किया है, लेकिन बाकी घर मत बेच देना। मैं तो बस तुझे सबक सिखाना चाहता था। मेरी तुझसे कोई निजी दुश्मनी नहीं हुई है। मुझसे डर मत।

क्या है केआरके और मीका सिंह के बीच का विवादसलमान खान की राधे रिलीज के बाद केआरके ने इसका खराब रिव्यू किया था। जिसके बाद सलमान खान की लीगल टीम ने एक्टर पर मानहानि का केस दर्ज किया था। हालांकि सलमान की लीगल टीम का कहना था कि उन्होंने केआरके पर इसलिए केस दर्ज किया क्योंकि वह एक्टर को लेकर काफी समय से गलत कमेंट कर रहे हैं। केआरके ने सलमान को लेकर कहा कि वह करप्ट हैं और उनके एनजीओ बीइंग ह्यूमन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है। तब मीका सिंह ने सलमान खान का सपोर्ट किया था जिसके बाद यह विवाद मीका वर्सेज केआरके हो गया। तब से दोनों के बीच सोशल मीडिया पर तकरार चल रही है।

टॅग्स :मीका सिंहबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!