लाइव न्यूज़ :

मीका सिंह ने राज कुंद्रा के ऐप को देखने का किया दावा, कहा- मैंने देखा था, उसके अंदर...

By अनिल शर्मा | Updated: July 21, 2021 09:37 IST

मीका सिंह ने मामले पर ज्यादा कुछ नहीं बोलते हुए कहा कि मैं तो इंतजार ही कर रहा हूं कि आगे क्या होगा। देखते हैं। जो भी होगा अच्छा होगा। सिंगर ने कहा कि मुझे इतना ज्ञान नहीं है उनके ऐप के बारे में। मैंने एक ऐप देखी थी, वो सरल ऐप थी।

Open in App
ठळक मुद्देराज कुंद्रा के एक ऐप को देखने का मीका सिंह ने किया दावाकहा- एक ऐप देखा था जिसमें कुछ ज्यादा नहीं थासिंगर ने कहा, मैं इंतजार कर रहा हूं कि आगे क्या होगा

पोर्नोग्राफी मामले में बॉलीवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। राज कुंद्रा को सोमवार रात को कथित तौर पर पोर्न (अश्लील) फिल्मों का निर्माण करने और उन्हें कुछ ऐप के माध्यम से प्रसारित करने के मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने राज कुंद्रा को मास्टरमाइंड बताया था। 

इस बीच बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही ये दावा किया कि उन्होंने राज कुंद्रा के ऐप को देखा था। सिंगर मीका सिंह ने कहा कि राज कुंद्रा के एक ऐप को उन्होंने देखा था जिसके अंदर ज्यादा कुछ नहीं था। मीका सिंह ने राज कुंद्रा को अच्छा आदमी करार दिया और कहा कि उन्हें इस ऐप (hotshots) के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

मीका सिंह ने मामले पर ज्यादा कुछ नहीं बोलते हुए कहा कि मैं तो इंतजार ही कर रहा हूं कि आगे क्या होगा। देखते हैं। जो भी होगा अच्छा होगा। सिंगर ने कहा कि मुझे इतना ज्ञान नहीं है उनके ऐप के बारे में। मैंने एक ऐप देखी थी, वो सरल ऐप थी। उसके अंदर ज्यादा कुछ  नहीं था। मीका ने राज को अच्छा इंसान बताते हुए कहा कि वे एक अच्छे इंसान हैं अब देखते हैं क्या सच है और क्या झूठ है जो कोर्ट ही बता सकता है।

टॅग्स :मीका सिंहराज कुंद्राशिल्पा शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!