लाइव न्यूज़ :

#MeToo: महिला ने फिर कहा, "विकास बहल पर लगाए आरोपों पर कायम हूं"

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 26, 2018 15:06 IST

फिल्म क्वीन के निर्देशक विकास बहल पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली महिला ने अपने एफिडेविट में कहा है कि वह सभी आरोपों पर कायम हैं।

Open in App

फिल्म क्वीन के निर्देशक विकास बहल पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली महिला ने अपने एफिडेविट में कहा है कि वह सभी आरोपों पर कायम हैं। वही, अब कोर्ट ने इस मामले में सभी पक्षकारों को हलफनामे को दाखिल करने का पर्याप्त समय देने के लिए अगली सुनवाई 21 नवंबर को रखी है।

उत्पीड़न का ये मामला गोवा में बॉम्बे वेलवेट (2015) के प्रमोशनल टूर के दौरान का है। महिला ने ये भी कहा था कि इस मामले में उसने अनुराग कश्यप को जानकारी दी थी लेकिन उस वक्त उन्होंने कुछ नहीं किया। हांलाकि इसके बाद में अनुराग ने ट्वीट कर माफी भी मांगी थी।

क्या हुआ कोर्ट में

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बहल की याचिका पर सुनवाई की जिसमें उन्होंने अपने पूर्व पार्टनर अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और तीन मीडिया संस्थानों पर 10 करोड़ रुपए का मानहानि केस किया था। वहीं, महिला ने कोर्ट में अपने कानूनी सलाहकार नवरोज सरवई और वकील  नेहा मेहरा के जरिए एक एफ‍िडेविट दाख‍िल किया है, जिसमें उन्होंने अपने आरोपों पर बरकरार रहने की बात कही है।

वहीं, जस्ट‍िस एसजे कथावाला ने 21 नवंबर तक विकास बहल, अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी को भी अपना एफिडेविट दाख‍िल करने को कहा है। 

फिल्म डायरेक्टर विकास बहल को लेकर कई खुलासे किए। कंगना रनौत ने आरोप लगाया कि "क्वीन' फिल्म के निर्देशक विकास बहल ने उन्हें कई मौकों पर असहज महसूस कराया था। अभिनेत्री का यह बयान प्रोडक्शन हाउस ‘फैंटम फिल्म्स’ की एक महिला कर्मचारी द्वारा फिल्म निर्देशक पर छेड़छाड़ का आरोप फिर से लगाये जाने के बाद आया है। 

'फैंटम फिल्म्स' की एक महिला कर्मचारी ने पिछले साल आरोप लगाया था कि निर्देशक विकास बहल ने उसके साथ गोवा की यात्रा के दौरान अनुचित तरीके से व्यवहार किया। बहल पहले फैंटम फिल्म्स में अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और मधु मंतेना के साथ साझेदार थे।

टॅग्स :# मी टूविक्रम भट्टअनुराग कश्यप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट ₹30 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

बॉलीवुड चुस्की'बॉलीवुड में फिल्मों का प्रमोशन पैसे की बर्बादी है': हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से क्यों निराश हैं अनुराग कश्यप

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' में विनीत कुमार सिंह का 'जबरदस्त' जलवा, किया कमाल

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' 'गैंग ऑफ वासेपुर' से पूरी तरह से अलग, अनुराग कश्यप...

बॉलीवुड चुस्की'औकात में रहो': मनोज मुंतशिर ने ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए अनुराग कश्यप को दी खुली चेतावनी | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?