लाइव न्यूज़ :

#MeToo: यौन उत्पीड़न से निपटने के लिए सिंटा ने बनाई समिति, स्वरा-रवीना होंगी सदस्य

By भाषा | Updated: October 18, 2018 02:02 IST

अभिनेत्री रेणुका शहाणे, फिल्म निर्माता अमोल गुप्ते, पत्रकार भारती दुबे, कई वकील और मनोवैज्ञानिक भी समिति में शामिल होंगे।

Open in App

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) ने बुधवार को कहा कि फिल्म उद्योग में यौन उत्पीड़न की घटनाओं से निपटने के लिए वह समितियां गठित करेगा जिनमें स्वरा भास्कर और रवीना टंडन सहित कई अन्य सदस्य होंगे।

सिंटा महासचिव सुशांत सिंह ने कहा कि संगठन इस समस्या को खत्म करने के लिए कई लोगों के साथ सहयोग कर रहा है।

अभिनेत्री रेणुका शहाणे, फिल्म निर्माता अमोल गुप्ते, पत्रकार भारती दुबे, कई वकील और मनोवैज्ञानिक भी समिति में शामिल होंगे।

सिंह ने कहा, ‘‘स्वरा भास्कर ने हमसे संपर्क किया, वह एक सदस्य हैं। वह इस मुद्दे पर स्वतंत्र रूप से काम कर रही हैं, बहुत ही व्यावहारिक तरीके से। जब हम उनसे मिले तो हमें एहसास हुआ कि हमारी राय एक जैसी ही है। हम एक उप-समिति गठित करने की योजना बना रहे हैं जो यौन उत्पीड़न जागरूकता पर केंद्रित होगी।’’ 

उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य समिति को मजबूत बनाना है ताकि उद्योग ऐसे अपराधियों के साथ काम करने से इंकार कर सके।

 

टॅग्स :रवीना टंडन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकरवा चौथ पर बॉलीवुड सितारे पहुंचे अनिल कपूर के घर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, गीता बसरा और मीरा राजपूत...

ज़रा हटकेVIDEO: राशा थडानी ने तौबा-तौबा गाने पर किया धमाकेदार डांस, ठुमके देख फिदा हुए फैंस, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: गौहर खान ने 'उई अम्मा' पर किया जबरदस्त डांस, मलाइका अरोड़ा और राशा थडानी को पीछे छोड़ा...

बॉलीवुड चुस्कीAzaad: पहली फिल्म आजाद से छाई रवीना टंडन की बेटी राशा, कही ये बात...

बॉलीवुड चुस्कीKangana Ranaut Slapped: कंगना रनौत को थप्पड़ मारने पर रवीना टंडन का फूटा गुस्सा! कहा- "गुंडागर्दी के खिलाफ..."

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?