लाइव न्यूज़ :

#MeToo: एक बार फिर से विवादों में घिरे अनु मलिक, 'इंडियन आइडल' की जज वाली कुर्सी पर मंडराया खतरा

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 6, 2019 20:42 IST

अनु मलिक पर पिछले साल मीटू मूवमेंट के तहत सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा था। इसके बाद उन्हें इंडियन आइडल में जज की पोजिशन से हटा दिया गया था। लेकिन कुछ समय बाद अनु मलिक की इस शो में फिर से वापसी हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले बॉलीवुड सिंगर नेहा भसीन ने भी अनु मलिक पर गंभीर आरोप लगाए थे।अनु मलिक को एक बार फिर इंडियन आइडल से बतौर जज हटाया जा सकता है।

बॉलीवुड सिंगर और कंपोजर अनु मलिक पर मीटू मूवमेंट के जरिए एक के बाद एक गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। उनकी ये मुश्किलें अब कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस वजह से अब उन्हें एक बार फिर इंडियन आइडल से बतौर जज हटाया जा सकता है।

अनु मलिक पर पिछले साल मीटू मूवमेंट के तहत सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा था। इसके बाद उन्हें इंडियन आइडल में जज की पोजिशन से हटा दिया गया था। लेकिन कुछ समय बाद अनु मलिक की इस शो में फिर से वापसी हो गई थी। इस वापसी के बाद अनु मलिक और इंडियन आइडल शो की जमकर आलोचना भी हुई थी। इसके बाद अब एक बार फिर उन पर मीटू के तरह आरोप लगने शुरू हो गए हैं।

अनु मलिक पर इस मंडराते हुए खतरे को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी इंडियन आइडल की जज वाली कुर्सी खतरे में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले कुछ हफ्तों में अनु मलिक को शो से बाहर का निकाला जा सकता है। लेकिन यह खबर अब तक कंफर्म नहीं हुई है। साथ ही इंडियन आइडल शो की तरफ से अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है।

इससे पहले बॉलीवुड सिंगर नेहा भसीन ने भी अनु मलिक पर गंभीर आरोप लगाए थे। नेहा ने उन्हें “दरिंदा” कह कर पुकारा था और अपना आरोप दोहराया कि मलिक ने 15 साल पहले उनके साथ दुर्व्यवहार किया था जब वह महज 21 साल की थीं। मलिक से संपर्क के प्रयास विफल रहे। सोनी चैनल के प्रतिनिधि ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

लोकप्रिय गाना ‘जग घुमिया’ गाने वालीं भसीन ने कहा कि उन्होंने अपने काम को दिखाने के लिए मलिक से मुलाकात की थी और वह गाने का मौका मिलने की उम्मीद कर रही थीं लेकिन मलिक का व्यवहार “विकृत मानसिकता वाले व्यक्ति” की तरह लगा। उन्होंने एक पोस्ट में कहा, “हम लिंग के आधार पर भेदभाव करने वाली दुनिया में रहते हैं। अनु मलिक दरिंदे हैं, मुझे भी उनकी अजीब हरकतों की वजह से भागना पड़ा था जब मैं बस 21 साल की थी। “मैंने खुद को उस कठिन स्थिति में नहीं फंसने दिया वह मेरे सामने एक सोफे पर लेटे हुए स्टूडियो में मेरी आंखों के बारे में बात कर रहे थे। मैं यह झूठ बोल कर कि मेरी मां मेरा इंतजार कर रही है, वहां से भागी। यहां तक कि इसके बाद उन्होंने मुझे संदेश भी भेजा और फोन भी किया जिसका मैंने जवाब देना बंद कर दिया।”

टॅग्स :अनु मलिकबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल