लाइव न्यूज़ :

मणिपुरी छात्रा के बाद बॉलीवुड का ये एक्टर हुआ लोगों की बदसलूगी का शिकार, लोगों ने कहा-कोरोना और...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 24, 2020 14:06 IST

एक्टर मियांग चेंग (Meiyang Chang) हाल ही में रेसिज्म का शिकार हुए हैं, इतना ही नहीं, जॉगिंग के दौरान उन्हें भी कुछ लोगों ने 'कोरोना' कहा और उनपर हंसना भी शुरू कर दिया

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस का कहर विदेश से लेकर देश में भी देखने को मिल रहा हैहाल ही में मणिपुर की एक छात्रा पर एक शख्स मे कोरोना कहकर थूक दिया था

कोरोना वायरस का कहर विदेश से लेकर देश में भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में मणिपुर की एक छात्रा पर एक शख्स मे कोरोना कहकर थूक दिया था। ये मामला अभी थमा भी नहीं था कि एक एक्टर ने भी खुद के साथ हुई नस्लभेदी टिप्पणी का खुलासा किया है।  'इंडियन आइडल' के कंटेस्टेंट और बॉलीवुड एक्टर मियांग चेंग (Meiyang Chang) ने हाल ही में खुद के साथ हुई बदसलूगी पर अपनी टिप्पणी पेश की है।

मियांग चेंग (Meiyang Chang) हाल ही में रेसिज्म का शिकार हुए हैं। एक्टर ने बताया है कि कैसे जॉगिंग से लौटते वक्त उनको कोराना कहा गया है। न्होंने बताया कि उनके दोस्त भी उनका मजाक उड़ाते हैं और उनसे दूर रहने की बात करते हैं। इस बात का खुलासा एक्टर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में किया है।

एक्टर ने कहा है कि मैं हर रोज जॉगिंग के लिए घर के पास जाता हूं। एक दिन दो लोग बाइक से पास से निकलकर गए। उन्होंने मुझे देखकर कोरोना चिल्लाया और बहुत जोर जोर से हंसने लगे। उस वक्त मुझे बहुत गुस्सा आया, मैं भी चिल्लाना चाहता था और गालियां देने का मन किया।  लेकिन मुझे इसमें कुछ भी नजर नहीं आया है।

किसी को उसकी बेबकूफी के लिए आप सजा नहीं दे सकते ना। कई सालों से मैं इस तरह की टिप्पणियां  लोगों  से सुन रहा हूं। लेकिन ये तकलीफ देती हैं।  मैं आगे बढ़ने की कोशिश करता हूं लेकिन ये चीजे मुझे  इफेक्ट करती हैं।

एक्टर ने बताया है कि कई बार मुझे मेरे दोस्त भी मुझे चिढ़ाते हैं और कहते हैं कि चेंग से दूर रहो। माना कि मेरे दोस्तों का गलत मतलब नहीं होता है वह केवल मजे के लिए कहते हैं। मुसीबत जब शुरू होती है, जब लोग अचानक दुर्भावनापूर्ण इरादे से ऐसा करते हैं। मियांग चंग एक भारतीय फिल्म अभिनेता,टीवी प्रस्तोता, और गायक हैं। चंग ने अपने करियर की शुरआत इंडियन आइडल 3 से की थी।  वह इस शो में बतौर प्रतिभागी नजर आये थे।  वह इस शो में टॉप फाइव फाइनलिस्ट बनने के बाद शो से बाहर हो गए थे।  भले ही उन्होंने शो नहीं जीता लेकिन लोगों का दिल जरूर जीता था।  इसके बाद वह इंडियन आइडल सीजन चार में बतौर होस्ट नजर आए। उन्होंने अपने हिंदी सिनेमा करियर की शुरुआत फिल्म बदमाश कम्पनी से की थी।  इस फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर और अनुष्का शर्मा नजर आयीं थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!