लाइव न्यूज़ :

Happy Birthday Mehmood: हिंदी सिनेमा के बेस्ट कॉमेडियन रहे हैं महमूद, फिल्मों में आने से पहले बेचते थे टॉफियां और अखबार

By वैशाली कुमारी | Updated: September 29, 2021 10:26 IST

भारतीय सिनेमा के गोल्डन एरा में एक ऐसे अभिनेता थे जिनके बिना फिल्म को अधूरा माना जाता था। उनकी कॉमेडी ने लोगों के पेट में दर्द करा दिया था। महमूद एक समय के बाद ऐसे एक्टर बन गए जो फिल्मों में मुख्य अभिनेता से ज्यादा फीस चार्ज किया करते थे।

Open in App
ठळक मुद्देमहमूद के पिता मुमताज अली मुंबई टॉकीज के के स्टूडियो में काम करते थेपिता की सिफारिश लगाने पर महमूद को बतौर बाल कलाकार फिल्म किस्मत में काम करने का मौका मिलामहमूद को 25 बार फिल्म फेयर अवार्ड मे नॉमिनेट किया गया

हिंदी सिनेमा में जब भी कॉमेडी की भी बात की जाती है तो महमूद अली का नाम जरूर लिया जाता है। भारतीय सिनेमा के गोल्डन एरा में एक ऐसे अभिनेता थे जिनके बिना फिल्म को अधूरा माना जाता था। उनकी कॉमेडी ने लोगों के पेट में दर्द करा दिया था। महमूद एक समय के बाद ऐसे एक्टर बन गए जो फिल्मों में मुख्य अभिनेता से ज्यादा फीस चार्ज किया करते थे। लेकिन एक्टर बनने से पहले उनकी जिंदगी काफी संघर्षों से भरी थी। आज महमूद के जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनके संघर्ष के बारे में बताएंगे। 

दुनिया को अलविदा कह जाने वाले महमूद भले ही हमारे बीच ना हो लेकिन फिल्मी दुनिया में उनकी भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा। महमूद ने हिंदी सिनेमा में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है लेकिन इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्हें संघर्ष से गुजरना पड़ा। आर्थिक तंगी के कारण महमूद ने बहुत छोटी सी उम्र में काम करना शुरू कर दिया। शुरुआती दिनों में वह मलाड से विरार के बीच चलने वाली लोकल ट्रेन में टॉफियों को बेचने का काम करते थे। इसके बाद उन्होंने घर-घर अखबार और अंडे बेचने का काम किया। 

महमूद के पिता मुमताज अली मुंबई टॉकीज के के स्टूडियो में काम करते थे। पिता की सिफारिश लगाने पर महमूद को बतौर बाल कलाकार फिल्म किस्मत में काम करने का मौका मिला। लेकिन उनकी किस्मत तो फिल्म नादान से बदली। उनकी फिल्मों का एक किस्सा मशहूर है इस फिल्म में मधुबाला के सामने  एक बाल कलाकार 10 बार रीटेक के बावजूद अपना डायलॉग को नहीं बोल पाया वहीं जब महमूद की बारी आई तो उन्होंने एक बार में ही पूरा डायलॉग बोल कर सबको हैरान कर दिया।इस फिल्म के लिए उन्हें ₹300 दिए गए थे।

इस फिल्म को करने के बाद महमूद ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। महमूद  इतने बड़े स्टार बन गए थे कि उनकी फोटो पोस्टर पर होना जरूरी होता था। लोग उनकी एंट्री पर बेहद खुश हो जाते थे। मुंबई टू गोवा, आंखें, लव इन टोक्यो, पड़ोसन उनकी प्रसिद्ध फिल्में हैं। महमूद के बराबर अवार्ड शायद किसी अभिनेता को मिले हैं। 

महमूद को 25 बार फिल्म फेयर अवार्ड मे नॉमिनेट किया गया। जिसमें उन्हें 19 बार बेस्ट कॉमिक रोल का अवार्ड मिला है जबकि 6 बार उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला।

टॅग्स :महमूदहैप्पी बर्थडेबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!