लाइव न्यूज़ :

Faraaz Khan: फराज खान का निधन, पूजा भट्ट ने ट्वीट कर दी जानकारी, रानी मुखर्जी के रहे थे को-स्टार

By विनीत कुमार | Updated: November 4, 2020 13:30 IST

बॉलीवुड एक्टर फराज खान का निधन हो गया है। इस बारे में जानकारी पूजा भट्ट ने अपने एक ट्वीट के जरिए दी है। फराज पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे।

Open in App
ठळक मुद्देबैंगलुरु के एक अस्पताल में ICU में भर्ती थे फराज खान, न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर का चल रहा था इलाजपूजा भट्ट ने ट्वीट किया, 'अपनी प्रार्थनाओं में फराज के परिवार को याद रखें, उनकी जगह भरना नामुमकिन'

‘मेहंदी’ और 'फरेब' जैसी फिल्मों में अभिनय कर सभी का दिल जीत चुके बॉलीवुड एक्टर फराज खान का निधन हो गया है। पूजा भट्ट की ओर से ट्वीट कर ये जानकतारी दी गई है। फराज खान पिछले कुछ दिनों से काफी बीमार चल रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार वे बैंगलुरु के एक अस्पताल में ICU में भर्ती थे। न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर के चलते उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था। वे 46 वर्ष के थे।

पूजा भट्ट ने फराज खान के निधन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया- 'दुखी दिल के साथ मैं आप सभी को यह बुरी खबर बता रही हूं कि फराज खान इस दुनिया और हमें छोड़ और बेहतर जगह की ओर चले गए हैं। आप सभी की मदद और दुआओं के लिए बहुत शुक्रिया। अपनी प्रार्थनाओं में फराज के परिवार को याद रखें। फराज जो जगह अपने पीछे खाली छोड़ गए हैं, उसे भरना नामुमकिन होगा।'

पूजा भट्ट पिछले कई दिनों से फराज के इलाज के लिए मुहिम चला रही थी और फंड इकट्ठा कर रही थीं। सलमान खान भी फराज की मदद के लिए आगे आए थे। गौरतलब है कि फराज खान रानी मुखर्जी के साथ 'मेंहदी' फिल्म में नजर आए थे। उन्होंने रानी मुखर्जी के पति का किरदार निभाया था। हालाकि, ये निगेटिव रोल था। इसके बावजूद उनके अभिनय को खासा पसंद किया गया।

फराज की एक फिल्म 'फरेब' का गाना 'तेरी आंखें झुकी झुकी' काफी हिट रहा था। फराज गुजरे जमाने के मशहूर विलेन युसूफ खान के बेटे हैं। फराज ने मेंहदी और फरेब के अलावा पृथ्वी, दुल्हन बनूं मैं तेरी, दिल ने फिर याद किया, चांद बुझ गया सहित कई टीवी सिरियल्स में भी काम किया था।

टॅग्स :पूजा भट्टरानी मुखर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMardaani 3 का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, 3 दिन में 26 करोड़ वर्ल्डवाइड

बॉलीवुड चुस्कीRani Mukerji: यह तो बस शुरुआत है, और भी राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना चाहती हूं, रानी मुखर्जी

बॉलीवुड चुस्की71st National Film Awards full list : शाहरुख खान ने जीता पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, रानी मुखर्जी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, देखें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची

बॉलीवुड चुस्कीRani Mukerji Birthday Special: 'मर्दानी' से लेकर 'हिचकी' तक रानी मुखर्जी की ये फिल्में छू लेंगी आपका दिल, देखें ऑनलाइन

बॉलीवुड चुस्कीMardaani 3: शिवानी शिवाजी रॉय बनकर वापस आएंगी रानी मुखर्जी, 2026 में रिलीज होगी फिल्म मर्दानी 3

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?