लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या से लिंक अप की खबरों पर बोले एक्टर मिजान, कहा- वो मेरी बहन...

By मेघना वर्मा | Updated: June 10, 2019 18:44 IST

मिजान पहली बार स्क्रीन पर फिल्म मलाल में दिखाई देंगे। इसके पहले उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में उनके असिस्टेंट किया है।

Open in App

संजय लीला भंसाली की फिल्म मलाल से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले जावेद जाफरी के बेटे मिजान अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अभी से सुर्खियों में हैं। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली से मिजान के लिंकअप की खबरें इन दिनों जोरो पर हैं। वहीं रिसेंटली मिजान ने इस खबरों पर अपना रिएक्शन दे दिया है। 

मंबई मिरर में दिए अपने एक इंटरव्यू में जब मिजान से पूछा गया कि क्या वो नव्या को डेट कर रहे हैं तो मिजान ने कहा, 'हम सेम फ्रेंड सर्कल में हैं। नव्या मेरी बहन की बेस्ट फ्रेंड हैं और मेरी बहुत अच्छी दोस्त। मैं अभी किसी के साथ भी रिलेशनशिप में नहीं हूं।' मिजान की एक्टिंग को मलाल फिल्म में काफी पसंद किया जा रहा है।

इस तरह मिली फिल्म मलाल

मिजान ने बताया कि उन्हें फिल्म कैसे मिली। एक्टर ने कहा कि संजय लीला भंसाली ने उन्हें पहले कास्ट किया बाद में उन्हें पता चला कि वो जावेद जाफरी के बेटे हैं। मिजान ने बताया कि वो अपनी को स्टार शर्मिन से साल 2011 में मिले थे। तभी से वो दोनों अच्छे दोस्त थे। 

शर्मिन ने संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में कॉस्ट्यूम असिस्टेंट का काम किया था। एक दिन रणवीर सिंह सेट पर नहीं थे तो उनके कॉस्ट्यूम को मिजार पर ट्राई किया गया। उसी समय वो पहली बार संजय लीला भंसाली से मिले थे। उस समय डायरेक्टर को नहीं पता था कि उनके पिता जावेद जाफरी हैं। उसी समय संजय ने तय किया कि वो मिजान को लॉन्च करना चाहते हैं। 

पद्मावत में संजय लीला को किया था असिस्ट

मिजान पहली बार स्क्रीन पर फिल्म मलाल में दिखाई देंगे। इसके पहले उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में उनके असिस्टेंट का किरदार निभाया है। वहीं इस फिल्म में शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नजर आए थे। इस फिल्म नें तमाम विवादों के बाद बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा छूआ था। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनसंजय लीला भंसाली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?