लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा की बहन को सरेआम मिली रेप की धमकी, जूनियर एनटीआर के फैंस ने कहे अपशब्द

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 3, 2020 10:43 IST

Meera chopra received rape threats: प्रियंका चोपड़ा की बहन और टॉलीवुड अदाकारा मीरा चोपड़ा को साउथ स्टार जूनियर एनटीआर के फैंस ने रेप की धमकी दी है। मामला राष्ट्रीय महिला आयोग और साइबर पुलिस तक पहुंच गया है।

Open in App
ठळक मुद्देटॉलीवुड की नामी अदाकारा हैं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ाTwitter पर सवाल जवाब के दौरान जूनियर एनटीआर को लेकर क‍िया गया था सवाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा टॉलीवुड की एक्ट्रेस हैं। मीरा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है कि मीरा चर्चा का विषय बन गई हैं। दरअसल मीरा को सरेआम रेप की धमकी दी गई है। ट्वीट के मुताबिक उनको जूनियर एनटीआर के फैंस ने ये धमकी दी है। इतना ही नहीं फैंस ने ट्विटर पर उन्‍हें गालियां दी, उनके माता पिता के कोरोना से मर जाने की बात कही और पोर्न स्‍टार भी कहा गया। 

ये मामला इतना बढ़ गया कि ये अब राष्ट्रीय महिला आयोग और साइबर पुलिस तक पहुंच गया है। दरअसव हाल में मीरा ने ट्विटर फैंस के लिए सवाल जवाब का सेशन आयोजित किया था। इसी दौरान एक फैन ने  ने उन्‍हें अभिनेता जूनियर एनटीआर को लेकर सवाल पूछ लिया। मीरा बोलीं कि वह जूनियर एनटीआर को नहीं जानती हैं।

इस पर फैन भड़क गए और गुस्से में मीरा पर गालियां दी और अपशब्द कहे। हद तब हुई जब मीरा को रेप तक की धमकी दी गई। मामला बढ़ता देख मीरा ने इस बात की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग और साइबर पुलिस से की है। वहीं एक तरफ जहां मीरा को गालियां दी जा रही थीं, दूसरी तरफ उनके समर्थन में यूजर्स जुट गए और #WeSupportMeeraChopra ट्रेंड करने लगा। मीरा चोपड़ा ने मामले में जूनियर एनटीआर को खींचते हुए ट्विटर पर टैग क‍िया है और पूछा है कि अगर वो महेश बाबू की फैन हैं तो इसलिए उनके फैंस गालियां देंगे और उन्‍हें वेश्‍या कहेंगे। 

मीरा प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन हैंष वर्कफ्रंट की बात करें तो मीरा चोपड़ा ने तमिल फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की है।। इसके बाद वे कई तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में दिखी। साल 2014 में मीरा ने फिल्म गैंग ऑफ घोस्ट से बॉलीवुड में कदम रखा। 

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!