लाइव न्यूज़ :

Meenakshi Seshadri Birthday: जैकी श्रॉफ की ये हीरोइन जी रही हैं गुमनामी की जिंदगी, 17 साल की उम्र में बनी थीं मिस इंडिया

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 16, 2019 10:23 IST

मीनाक्षी ने कई सारे एक्टर्स के साथ ऑनस्क्रीन जोड़ी बनाई और इनमें से ज्यादातर फिल्में सुपरहिट रहीं। जिस समय मीनाक्षी अपने फिल्मी करियर की ऊंचाई पर थीं उस समय उनकी खूबसूरती के कई लोग दीवाने थे।

Open in App

बॉलीवुड में 80 और 90 के दशक में अपनी शानदार एक्टिंग के जरिए पहचान कायम करने वाली एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि का आज (16 नबंवर को) जन्मदिन है। आज वे अपना 56वां जन्मदिन मनाएंगी। मीनाक्षी अपने समय में सुपरहिट एक्ट्रेस में से एक थीं। लेकिन इस समय वे गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। उन्होंने अचानक ही सिनेमाजगत को अलविदा कह दिया था।

मीनाक्षी ने कई सारे एक्टर्स के साथ ऑनस्क्रीन जोड़ी बनाई और इनमें से ज्यादातर फिल्में सुपरहिट रहीं। जिस समय मीनाक्षी अपने फिल्मी करियर की ऊंचाई पर थीं उस समय उनकी खूबसूरती के कई लोग दीवाने थे। उनके डांस और एक्टिंग के भी कई लोग फैन थे। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बता रहे हैं कि आखिर लाइमलाइट से दूर होकर मीनाक्षी शेषाद्रि कर क्या रही हैं?

Meenakshi Seshadri

मीनाक्षी शेषाद्रि का जन्म 16 नवंबर, 1963 को धनबाद में हुआ था। एक्ट्रेस ने 1981 मात्र 17 साल की उम्र में 'Eve's वीकली मिस इंडिया' का खिताब जीतकर उसी साल टोक्यो (जापान) में हुए 'मिस इंटरनेशनल' कॉन्टेस्ट के लिए भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

मिस इंडिया का खिताब जीतने के तीन साल बाद ही मीनाक्षी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म 'पेंटर बाबू' थी। मीनाक्षी को सबसे ज्यादा फेम फिल्म 'हीरो' से मिला, यहीं से उन्हें नोटिस करना शुरू कर दिया गया। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। फिल्म में उनके साथ जैकी श्रॉफ थे।

अपने फिल्मी करियर में 'हीरो', 'घायल', 'दामिनी', 'घातक', 'शहंशाह', 'तूफान', 'दिलवाला', 'आंधी-तूफान' जैसी एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाली मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि विदेश में रहती हैं और लाइमलाइट से काफी दूर हैं।

बॉलीवुड पर राज करने के बाद मीनाक्षी शेषाद्रि ने साल 1995 में इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली। मीनाक्षी शादी के बाद अमेरिका के प्लानो (टेक्सास) में जाकर बस गईं। दोनों ने न्यूयॉर्क में रजिस्टर्ड मैरिज की। दोनों के तीन बच्चे एक बेटी और दो बेटे हैं। 

मीनाक्षी फिलहाल अमेरिका के टेक्सास शहर में रहती हैं। यहां पर वे अपने पति और बच्चों के साथ रहती हैं। मीनाक्षी के लुक में पहली की अपेक्षा काफी बदलाव आया है। यहां तक कि एक नजर में उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो सकता है।

टॅग्स :मीनाक्षी शेषाद्रीबर्थडे स्पेशलबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?