लाइव न्यूज़ :

Matrix 4: हॉलीवुड में लंबी छलांग लगाने के लिए प्रियंका चोपड़ा तैयार, मैट्रिक्स 4 में आ सकती हैं नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2020 10:06 IST

हाल में प्रियंका ने ग्रैमी अवॉर्ड्स में भी भाग लिया था जिसमें उनके डीप फ्रंट ओपन गाउन की काफी चर्चा है।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले प्रियंका चोपड़ा बॉलिवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई दी थी।मैट्रिक्स में काम करने वाले सितारे कई हफ्तों से फाइट की ट्रेनिंग ले रहे हैं।

कई दिनों से बड़े पर्दे से गायब प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में धमाल मचाने के लिए तैयार है। प्रियंका चोपड़ा से अपनी आगामी फिल्म की घोषणा अब तक नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हॉलीवुड के किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन चुकी है। पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा 'मैट्रिक्स' सीरीज की अगली फिल्म पर में नजर आ सकती है। 2003 में फिल्म अंदाज से अपना करियर शुरू करने वाली प्रियंका की बातचीत फाइनल स्टेज में पहुंच चुकी है। 

मैट्रिक्स सीरीज में अब तक फिल्में आईं हैं जिसने पूरे विश्व में तलहका मचा दिया था। इन तीन फिल्मों ने करीब 10 हजार करोड़ रुपये की कमाई की है। अगर प्रियंका इस फिल्म का हिस्सा बनती हैं तो वह इस सांइस-फिक्शन-एक्शन फिल्म में कियानू रीव्स, कैरी-ऐन मॉस, याह्या अब्दुल मतीन II और नील पैट्रिक हैरिस जैसे मशहूर कलाकारों के साथ दिखाई देंगी। हालांकि प्रियंका का क्या किरदार होगा, इसे छिपाकर रखा जा रहा है।

इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही नॉर्थ कैलिफॉर्निया में शुरू हो सकती है और मैट्रिक्स में काम करने वाले सितारे कई हफ्तों से फाइट की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन लाना वॉचोवस्की कर रहे हैं और वॉर्नर ब्रदर्स और विलेज रोड शो इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा बॉलिवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई दी थी। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई। हाल में प्रियंका ने ग्रैमी अवॉर्ड्स में भी भाग लिया था जिसमें उनके डीप फ्रंट ओपन गाउन की काफी चर्चा है।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?